बलौदाबाजार। रायपुर-बिलासपुर हाईवे पर आज सुबह करीब 11 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बिलासपुर की ओर आ रही एक यात्री बस को पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस में सवार कई यात्री अंदर ही फंस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सिमगा थाना क्षेत्र के दरचूरा गांव के पास हुआ है। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश की। इसी दौरान युवा कांग्रेस बिलासपुर के नेता राज यादव भी अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचकर घायलों की मदद कार्य में जुट गए।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना में 10 से 12 यात्री घायल हुए हैं। सभी घायलों को सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए ले जाया गया है। घटना के बाद ट्रक ड्राइव मौके से फरार हो गया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई है।