Holi 2026 : होली की मस्ती में अक्सर लोग फेस, बालों का तो खूब ध्यान रखते हैं और उस से कलर निकालने के तरह-तरह के टिप्स अपना लेते हैं लेकिन नाखून की केयर करना भूल जाते हैं और नाखून में रंग का कलर चढ़ जाता है, जो बहुत हो बुरा दिखता है. ऐसे में आज हम आपको इन्हें निकालने के लिए कुछ आसान तरीके बतायेंगे.

नींबू और गुनगुना पानी

एक कटोरी में गुनगुना पानी लें और उसमें थोड़ा Lemon का रस मिलाएँ. 5–10 मिनट तक नाखून इसमें भिगोकर रखें. फिर हल्के से ब्रश या कपड़े से रगड़ें.

टूथपेस्ट से साफ करना

थोड़ा Toothpaste नाखूनों पर लगाएँ. पुराने टूथब्रश से धीरे-धीरे रगड़ें. इससे रंग हल्का होकर निकलने लगता है.

बेकिंग सोडा + नींबू

थोड़ा Baking Soda और नींबू मिलाकर पेस्ट बनाएं.
इसे नाखूनों पर लगाकर 2–3 मिनट रगड़ें और फिर धो लें.

नारियल तेल या सरसों का तेल

नाखूनों पर Coconut Oil या Mustard Oil लगाकर हल्के से मसाज करें. इससे रंग ढीला पड़ जाता है और धीरे-धीरे निकल जाता है. अगर रंग बहुत गहरा है तो 1–2 दिन में अपने-आप हल्का हो जाता है, इसलिए ज्यादा जोर से न रगड़ें.