शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में निजी स्कूलों द्वारा मनमाने ढंग से फीस, बस फीस, किताबों और अन्य शुल्क वसूलने के खिलाफ अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा। पालक महासंघ ने आज जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया और ‘शिक्षा माफिया’ के खिलाफ हल्ला बोल दिया।
READ MORE: वन रक्षक भर्ती परीक्षा पर लगेगी रोक! 728 पदों में इस वर्ग के लिए एक भी Post नहीं, 28 फरवरी से शुरू हो चुकी है फॉर्म भरने की प्रक्रिया
प्रदर्शनकारियों ने DEO ऑफिस का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। पालक महासंघ के पदाधिकारियों का आरोप है कि शिक्षा माफियाओं और निजी स्कूल संचालकों के दबाव में जिला शिक्षा अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। अभिभावक लगातार परेशान हैं क्योंकि स्कूल बस फीस, किताबों की कीमत और अन्य मदों में बिना किसी नियम के मनमानी वसूली कर रहे हैं।
READ MORE: नशे में चूर पति ने पत्नी पर किया एसिड अटैकः 4 माह की बेटी और ससुर भी झुलसे, पति के खिलाफ मामला दर्ज
पालक महासंघ के प्रतिनिधियों ने DEO को ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया, लेकिन अधिकारी ने ज्ञापन लेने से इनकार कर दिया और उल्टे दफ्तर छोड़कर चले गए। इससे अभिभावकों में और आक्रोश फैल गया। प्रदर्शन में शामिल अभिभावकों ने कहा कि निजी स्कूलों की मनमानी के कारण गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की कमर टूट रही है, लेकिन विभाग की ओर से कोई सख्त कदम नहीं उठाया जा रहा।
पालक महासंघ की मांगें
- निजी स्कूलों की फीस वृद्धि पर तत्काल रोक लगाई जाए।
- फीस, बस चार्ज और किताबों की कीमतों का पारदर्शी ढांचा लागू हो।
- शिक्षा माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो और दोषी स्कूलों पर जुर्माना लगाया जाए।
- DEO और संबंधित अधिकारियों पर दबाव बनाने वालों की जांच हो।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

