चंडीगढ़। पंजाब में मान सरकार ने लोगों को बड़ी राहत दी है। नए टैरिफ आदेश के तहत पंजाब में बिजली दरों में कमी की गई है, जिससे घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक उपभोक्ताओं को फायदा मिलेगा, कुल मिलाकर लोगों की जेब का वजन कुछ कम होगा।
नए फैसले के मुताबिक घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बिजली दरों में ₹1.5 प्रति यूनिट तक की कमी की गई है। वहीं व्यावसायिक दुकानों और छोटे यूनिट्स के लिए बिजली दरों में 79 पैसे प्रति यूनिट तक की कटौती की गई है। इसके अलावा औद्योगिक इकाइयों को भी राहत देते हुए बिजली दरों में 74 पैसे प्रति यूनिट की कमी की गई है।
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने ईवी चार्जिंग स्टेशनों के लिए बिजली दर घटाकर ₹5 प्रति यूनिट कर दी है, जो देश की सबसे कम दरों में शामिल है।
नए टैरिफ आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि Punjab State Power Corporation Limited (PSPCL) पहली बार भगवंत मान सरकार के कार्यकाल में एक कुशल और मुनाफा कमाने वाली कंपनी बनी है।

PSPCL को A+ रेटिंग मिली है और वित्त साल 2024-25 में ₹2634 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया गया है। सरकार का कहना है कि यह उपलब्धि बिजली प्रबंधन में सुधार और वित्तीय अनुशासन के कारण संभव हुई है।सरकार के इस फैसले से राज्य के लाखों बिजली उपभोक्ताओं को सीधा फायदा मिलने की उम्मीद है।
- लोकायुक्त का छापा: शिक्षा विभाग के 3 कर्मचारी गिरफ्तार, 80 हजार की ले रहे थे रिश्वत
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, 3 की मौत
- MI vs LSG IPL 2026: मुंबई का सबसे बड़ा रन चेज, लखनऊ को 6 विकेट से हराया; रोहित शर्मा और रिकेल्टन ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
- क्या सत्ताधारी राजनीति को पाताल से नीचे ले जाएंगे… बंगाल चुनाव परिणाम पर अखिलेश का बड़ा बयान, कहा- राजनीतिक इतिहास का घनघोर ‘काला दिन’
- MP TOP NEWS TODAY: एमपी में 4 मई को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

