Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (06 मार्च 2026) की खबरों में दिल्ली के नए LG के नाम का ऐलान, तरणजीत सिंह संधू बनाए गए उपराज्यपाल, DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, दिल्ली को मिलेगी देश की पहली ‘रिंग मेट्रो’, पीएम मोदी 8 मार्च को करेंगे उद्घाटन, लिव-इन रिलेशनशिप में रहना बालिगों का अधिकार, दिल्ली विधानसभा ने अरविंद केजरीवाल की लाइव स्ट्रीमिंग मांग की खारिज प्रमुख रहा।

दिल्ली के नए LG के नाम का ऐलान: तरणजीत सिंह संधू बनाए गए उपराज्यपाल

केंद्र ने विभिन्न राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में राज्यपाल और लेफ्टिनेंट गवर्नर के पदों पर बड़े प्रशासनिक बदलाव किए हैं। इस क्रम में दिल्ली के नए लेफ्टिनेंट गवर्नर के रूप में तरणजीत सिंह संधू (Taranjit Singh Sandhu) को नियुक्त किया गया है। इस बदलाव के तहत, अब तक दिल्ली की कमान संभाल रहे विनय कुमार सक्सेना को लद्दाख का लेफ्टिनेंट गवर्नर बनाया गया है। साथ ही महाराष्ट्र के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी जिष्णु देव वर्मा, बिहार के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल सैय्यद अता हसनैन, हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल पद की जिम्मेदारी कविंदर गुप्ता, जो इससे पहले लद्दाख के उपराज्यपाल थे। केंद्रीय प्रशासन ने इन बदलावों को राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में नेतृत्व और प्रशासनिक कार्यों को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया है।

पढ़े पूरी खबर…..

DSSSB Recruitment 2026: दिल्ली में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका

DSSSB Recruitment 2026:  राजधानी में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB) ने वर्ष 2026 की नई भर्ती प्रक्रिया के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के माध्यम से दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में कई पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा अवसर माना जा रहा है। बोर्ड की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, भर्ती प्रक्रिया के तहत अलग-अलग विभागों में विभिन्न पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार DSSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली को मिलेगी देश की पहली ‘रिंग मेट्रो’, पीएम मोदी 8 मार्च को करेंगे उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी 8 मार्च को दिल्ली में मेट्रो विस्तार की बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इस कार्यक्रम के तहत दो नए मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन किया जाएगा, जबकि तीन नए कॉरिडोर की आधारशिला रखी जाएगी। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद राजधानी को देश की पहली ‘रिंग मेट्रो’ सुविधा मिलेगी, जिससे शहर के अलग-अलग हिस्सों के बीच कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। इससे यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलने की उम्मीद है।

पढ़े पूरी खबर…..

लिव-इन रिलेशनशिप में रहना बालिगों का अधिकार

दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने एक अहम फैसले में कहा है कि लिव-इन रिलेशनशिप में रहने वाले दो बालिग लोगों को साथ रहने की पूरी स्वतंत्रता है और उनकी निजी जिंदगी में परिवार का हस्तक्षेप उचित नहीं है। अदालत ने साफ किया कि अगर दोनों पक्ष बालिग हैं और अपनी मर्जी से साथ रहना चाहते हैं, तो उन्हें ऐसा करने से रोका नहीं जा सकता। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने यह भी कहा कि ऐसे मामलों में परिवार या अन्य लोगों द्वारा धमकी या दबाव डालना कानूनन गलत है। कोर्ट ने लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक और युवती की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें पुलिस सुरक्षा देने के निर्देश भी जारी किए।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली विधानसभा ने अरविंद केजरीवाल की लाइव स्ट्रीमिंग मांग की खारिज

दिल्ली विधानसभा ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को लिखे पत्र के माध्यम से विशेषाधिकार समिति की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग की उनकी मांग को अस्वीकार कर दिया है। विशेषाधिकार समिति ने आप प्रमुख को ‘फांसी घर’ से जुड़े मामले में शुक्रवार को तलब किया है। पत्र में समिति के अध्यक्ष ने केजरीवाल की लाइव स्ट्रीमिंग की मांग पर आश्चर्य जताया है। केजरीवाल पिछले 10 साल से अधिक समय तक विधानसभा के सदस्य रहे हैं और विशेषाधिकार समिति की कई बैठकों में भाग ले चुके हैं। विधानसभा की कार्रवाई अब निर्धारित समय पर बंद कमरे में होगी, और समिति की बैठक सार्वजनिक रूप से प्रसारित नहीं होगी।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

दिल्ली में प्राइवेट स्कूलों के खातों की होगी जांच: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने राजधानी के 1794 गैर-सहायता प्राप्त (प्राइवेट) स्कूलों के वित्तीय खातों और लेनदेन की व्यापक जांच कराने का फैसला किया है। सरकार ने यह कदम स्कूलों द्वारा अधिक फीस वसूली और वित्तीय अनियमितताओं की लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उठाया है। अधिकारियों के मुताबिक, इन स्कूलों के पिछले 3 साल के वित्तीय खातों की जांच की जाएगी। यह ऑडिट दिल्ली स्कूल शिक्षा अधिनियम एवं नियम, 1973 (DSEA&R, 1973) के प्रावधानों के तहत कराया जाएगा। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली को स्लम फ्री बनाने की तैयारी: दिल्ली को स्लम फ्री बनाने के उद्देश्य से Delhi Urban Shelter Improvement Board (डूसिब) झुग्गी पुनर्वास के लिए नई पॉलिसी तैयार करने की दिशा में काम कर रहा है। इसके तहत अलग-अलग शहरों में अपनाए गए सफल मॉडलों का अध्ययन किया जा रहा है, ताकि राजधानी में प्रभावी पुनर्वास योजना लागू की जा सके। अधिकारियों के मुताबिक, गुजरात के गुजरात और सूरत में झुग्गी बस्तियों के पुनर्वास के लिए अपनाए गए मॉडल की भी स्टडी की जा रही है। इन शहरों में स्लम रिहैबिलिटेशन के लिए लागू की गई योजनाओं को सफल माना जाता है, इसलिए दिल्ली में भी ऐसे मॉडलों को अपनाने की संभावना पर विचार किया जा रहा है। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली-NCR में सड़क सुरक्षा को लेकर रेखा सरकार सख्त: दिल्ली-एनसीआर में कई जगहों पर खुले गड्ढों में गिरकर लोगों की मौत के मामलों के बाद सरकार ने सड़क सुरक्षा मानकों को और सख्त करने की दिशा में नई पहल शुरू करने का फैसला किया है। अधिकारियों के मुताबिक इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाली सरकारी और निजी एजेंसियों को इस संबंध में सख्त निर्देश जारी किए गए हैं, ताकि निर्माण कार्यों के दौरान आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। सरकार ने कहा है कि सड़कों पर खुदाई या निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा। इसके तहत निर्माण स्थलों पर उचित बैरिकेडिंग, चेतावनी संकेतक, रिफ्लेक्टर और रात के समय पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था करना जरूरी होगा। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि जहां कहीं भी गड्ढे या खुदाई का काम चल रहा हो, वहां आम लोगों के लिए वैकल्पिक रास्ता उपलब्ध कराया जाए। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली के LG वीके सक्सेना के ट्रांसफर पर सौरभ भारद्वाज का तंज: दिल्ली की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bharadwaj) ने विनय कुमार सक्सेना (Vinay Kumar Saxena) को लद्दाख का उपराज्यपाल बनाए जाने की खबरों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। सौरभ भारद्वाज ने तंज कसते हुए कहा कि गरीबों की बददुआ हमेशा उनका पीछा करेगी और ईश्वर उन्हें उनके कर्मों की सजा जरूर देंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में कई फैसलों के कारण आम लोगों को परेशानी उठानी पड़ी और उसका असर उनके राजनीतिक भविष्य पर भी पड़ेगा। आप नेता ने आरोप लगाया कि दिल्ली में गरीब और आम नागरिकों से जुड़े कई मुद्दों पर एलजी की भूमिका विवादों में रही है। उन्होंने कहा कि जनता सब देख रही है और समय आने पर हर फैसले का जवाब जरूर मिलेगा। (पढ़े पूरी खबर)

नजफगढ़ ड्रेन के किनारे बनेगा ‘अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल’ पार्क: दिल्ली सरकार ने नजफगढ़ ड्रेन के किनारे स्थित 50 एकड़ के कचरा डंपिंग मैदान को कायाकल्प करने का फैसला किया है। इस योजना के तहत इस बंजर और गंदगी से भरी जमीन को ‘अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल‘ गार्डन के रूप में विकसित किया जाएगा। योजना के तहत यहाँ निम्नलिखित सुविधाएं बनाई जाएंगी वॉकवे और हरे-भरे रास्ते, एम्फीथिएटर, बास्केटबॉल और बैडमिंटन कोर्ट, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 12 फुट ऊंची मूर्ति, जिसके चारों ओर फव्वारे और हरियाली होगी. (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली हाईकोर्ट का दिल छू लेने वाला फैसला: दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने हाल ही में एक ऐसा संवेदनशील फैसला सुनाया है, जिसने न्याय में दया और पारिवारिक रिश्तों की पवित्रता को प्रमुखता दी है। कोर्ट ने एक महिला के खिलाफ दर्ज FIR को खारिज कर दिया, जिस पर अपने गार्जियन की हत्या की कोशिश का आरोप था। जस्टिस प्रतीक जालान की बेंच ने कहा कि “कभी-कभी न्याय में दया का होना जरूरी है, और यह मामला इसके लिए सही उदाहरण है।” अदालत ने यह भी रेखांकित किया कि पारिवारिक रिश्ते संवेदनशील और पवित्र होते हैं, और उनका ध्यान रखना न्याय का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m