Green Pea Raita : गर्मी का मौसम लगभग शुरू हो ही गया है, और ऐसे में खाने के साथ दही, रायता, छाछ हो तो खाने का मजा बढ़ जाता है. दाल-चावल हो या सब्जी-रोटी अगर इसके साथ रायता बहुत अच्छा लगता है. ऐसे में जब कोई रायता की बात करता है या नाम लेता है, तो हमारे दिमाग में सबसे पहले बूंदी या खीरे का नाम आता है, लेकिन अगर आप अपनी थाली में कुछ नया जोड़ना चाहती हैं, तो मटर का रायता एक बेहतरीन विकल्प है.

ताजी हरी मटर दही के साथ मिलकर एक जबरदस्त जायका देता है. जो न केवल सेहतमंद है बल्कि इसका स्वाद ही अच्छा होता है, जो यह रायता बनाने में जितना आसान है, खाने में उतना ही लाजवाब. तो आइए जानते हैं मिनट में बनने वाला मटर का रायता की रेसिपी.
सामग्री
ताजी हरी मटर-1 कप
दही-1 कप
भुना जीरा पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
काला नमक-1/4 छोटा चम्मच
नमक-स्वादानुसार
हरी मिर्च -1 बारीक कटी
हरा धनिया-1–2 चम्मच बारीक कटा
विधि
- सबसे पहले हरी मटर को 2–3 मिनट तक उबाल लें. फिर पानी छानकर ठंडा होने दें.
- उबली हुई मटर को हल्का सा मैश कर लें या मिक्सर में हल्का पीस लें (पूरी पेस्ट न बनाएं). एक बाउल में दही को अच्छे से फेंट लें ताकि वह स्मूद हो जाए.
- अब दही में मैश की हुई मटर, नमक, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें.ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं.
- मटर का रायता दाल-चावल, पुलाव, पराठा या सब्ज़ी-रोटी के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है. अगर रायते में हल्का चटपटा स्वाद चाहिए तो ऊपर से थोड़ा लाल मिर्च पाउडर या चाट मसाला भी डाल सकते हैं.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

