दिल्ली के छावला इलाके में एक प्रॉपर्टी डीलर की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक, वारदात उस समय हुई जब प्रॉपर्टी डीलर अपनी कार में अकेले बैठे थे। इसी दौरान हमलावर मौके पर पहुंचे और करीब से कई गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि हाल ही में विदेश में बैठे एक गैंगस्टर ने डीलर को जान से मारने की धमकी दी थी। आशंका जताई जा रही है कि हत्या उसी धमकी से जुड़ी हो सकती है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
हमलावरों ने करीब से गोलियां चलाईं
दिल्ली पुलिस के अनुसार, मृतक अपनी कार में अकेले बैठे थे, तभी हमलावर मौके पर पहुंचे और करीब से कई गोलियां चला दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में मृतक को विदेश में बैठे गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू से जान से मारने की धमकी मिली थी। ऐसे में पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है कि हत्या के पीछे गैंगस्टर का हाथ तो नहीं है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
गैंगस्टर ने हाल ही में दी थी धमकी
पुलिस ने बताया कि हाल ही में विदेश में रहने वाले एक गैंगस्टर ने मृतक को जान से मारने की धमकी दी थी। ऐसे में पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है कि कहीं हत्या के पीछे उसी गैंगस्टर या उसके गिरोह का हाथ तो नहीं है।
कपिल सांगवान गिरोह का गुर्गा गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, हाल ही में विदेश में रहने वाले गैंगस्टर कपिल सांगवान उर्फ नंदू ने मृतक को जान से मारने की धमकी दी थी। ऐसे में पुलिस इस एंगल से भी मामले की जांच कर रही है कि हत्या के पीछे गैंगस्टर या उसके गिरोह का हाथ तो नहीं है। इस बीच एक अलग मामले में 19 जनवरी को कपिल सांगवान उर्फ नंदू गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान मनोज राठी के रूप में हुई है। यह गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस की नई दिल्ली रेंज के विशेष प्रकोष्ठ की टीम ने की थी। आरोपी को शस्त्र अधिनियम की धारा 25(8) के तहत गिरफ्तार किया गया था।
2 आपराधिक मामलों में शामिल
पुलिस के अनुसार, मनोज राठी पहले भी दो आपराधिक मामलों में शामिल रहा है, जिनमें नजफगढ़ थाने में वर्ष 2021 में दर्ज एक हत्या का मामला भी शामिल है। जांच में सामने आया कि फरवरी 2024 में आरोपी देश से फरार हो गया था। इसके बाद उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया गया और लुकआउट सर्कुलर (LOC) भी खोला गया। बाद में उसे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर रोका गया और 9 जनवरी 2026 को गिरफ्तार कर लिया गया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

