मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को जनपद आगरा में यथार्थ सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार, समाज और संस्थाओं के समन्वित प्रयास ही विश्वास की मजबूत नींव रखते हैं. प्रदेश में उन्नत चिकित्सा तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए IIT कानपुर और SGPGIMS लखनऊ में MedTech के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित किए जा रहे हैं.
सीएम ने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2017 के पहले उत्तर प्रदेश में केवल 17 मेडिकल कॉलेज काम करते थे. आज प्रदेश भर में 81 मेडिकल कॉलेज संचालित हो रहे हैं, 2 AIIMS संचालित हो रहे हैं. आज उत्तर प्रदेश के अंदर हर जिले में फ्री डायलिसिस की सुविधा है, सीटी स्कैन की सुविधा है. अन्य तमाम प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही इस फील्ड में नई टैक्नोलॉजी प्रदेश में लाने के लिए काम किया है.
इसे भी पढ़ें : नव वर्ष पर अयोध्या में होने जा रहा भव्य आयोजन, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी शामिल, श्रीराम यंत्र और श्रीराम नाम मंदिर की करेंगी स्थापना
मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि मेडिकल टैक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए आईआईटी कानपुर और एसजीपीजीआईएमएस लखनऊ में दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस बन रहे हैं. दवा बाहर से न आए, इसके लिए दवाईओं की मैन्यूफैक्चरिंग और प्रोडक्शन यूपी में हो इसके लिए 1500 एकड़ में ललितपुर में फार्मा पार्क विकसित कर रहे हैं. साथ ही मेडिकल उपकरण की मैन्यूफैक्चरिंग भी यूपी में ही हो इसके लिए भी प्रयास हो रहा है. योगी ने लोकार्पण के बाद ये अपील भी की कि हमारा प्रयास होना चाहिए स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ, सस्ती और विश्वसनीय हों. ताकि प्रत्येक व्यक्ति उनका लाभ प्राप्त कर सके. इस दिशा में सरकार हर संभव सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें

