सहारनपुर. पढ़ाई-लिखाई की उम्र में एक छात्र ने हैवानियत की पटकथा लिख डाली. छात्र ने कक्षा 9वीं की लड़की को पहले अपने प्यार के जाल में फांसा और फिर शादी का झांसा देकर कई बार हवस का शिकार बनाया. इतना ही नहीं गंदी करतूत का फोटो और वीडियो बना लिया. अब पीड़िता के परिजनों ने छात्र के खिलाफ केस दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है.

इसे भी पढ़ें- आसमान से बरस रही आग! अभी से 35 डिग्री पार पहुंचा पारा, लोगों का हाल-बेहाल, जानिए आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

बता दें कि पूरा मामला थाना कुतुबशेर क्षेत्र का है. जहां रहने वाली एक 9 कक्षा की छात्रा को उसके रिश्तेदार ने ही हवस का शिकार बनाया. रिश्तेदार भी छात्रा के ही स्कूल में पढ़ाई करता है. परिजनों का आरोप है कि छात्र ने पहले बेटी को अपने प्यार के जाल में फंसाया और फिर शादी करने का वादा कर किराए के कमरे में ले जाकर कई बार उसके साथ रेप किया. इतना ही नहीं अश्लील फोटो और वीडियो भी रिकार्ड किया.

इसे भी पढ़ें- जो लोग अपने घर और प्रदेश की नीति नहीं बना पा रहे हैं, वे विदेश नीति पर सवाल उठा रहे हैं, यह आश्चर्य की बात है- राजभर

वहीं परिजनों को जब भनक लगी तो छात्रा से पूछताछ की. इस दौरान छात्रा ने अपने साथ हुई हैवानियत की कहानी परिजनों को सुनाई. पीड़िता की बात सुनते ही परिजनों के होश उड़ गए. जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने आरोपी छात्र के खिलाफ केस दर्ज कराया. हालांकि, पीड़िता आरोपी छात्र के साथ शादी करने की जिद में अड़ी हुई है.