पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान उस समय सनसनी फैल गई जब पूरे विधान सभा को बम से उड़ाने की खबर सामने आई. ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ के नाम से एक धमकी भरा ईमेल मिला है. इसमें आज दोपहर 1:11 बजे कार बम या ड्रोन हमले की धमकी मिलीं है. यह धमकी एक ईमेल के जरिए मिली है जिसके बाद विधानसभा में हर इलाके पर पुलिस है.
एजेंसी अपने स्तर पर जान शुरू कर दी है लेकिन इस ईमेल मिलने के बाद विधानसभा में बेहद भय उत्पन्न हो गया है. हर किसी को यह डर सता रहा है कि कहीं सच में विधानसभा में बम से धमाके ना हो जाए.

सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो चुकी है और विधानसभा के साथ-साथ आसपास के इलाकों में भी सघन जांच की जा रही है. इसके साथ ही ड्रोन पर भी नजर रखी जा रही है. पुलिस इसके साथ ईमेल भेजने वाले पर भी नजर बनाए हुए हैं और यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर किसने इस ईमेल को भेजा है.
- लोकायुक्त का छापा: शिक्षा विभाग के 3 कर्मचारी गिरफ्तार, 80 हजार की ले रहे थे रिश्वत
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, 3 की मौत
- MI vs LSG IPL 2026: मुंबई का सबसे बड़ा रन चेज, लखनऊ को 6 विकेट से हराया; रोहित शर्मा और रिकेल्टन ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
- क्या सत्ताधारी राजनीति को पाताल से नीचे ले जाएंगे… बंगाल चुनाव परिणाम पर अखिलेश का बड़ा बयान, कहा- राजनीतिक इतिहास का घनघोर ‘काला दिन’
- MP TOP NEWS TODAY: एमपी में 4 मई को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

