देहरादून. मशहूर यूट्यूबर अनुराग डोभाल (UK07) ने लाइव स्ट्रीमिंग कर सुसााइड करने की कोशिश की. अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपना दर्द बयां किया और फिर तेज रफ्तार में कार दौड़ाई. कार जब 150 किमी. की रफ्तार से ऊपर गई तो सड़क किनारे डिवाइडर की ओर गाड़ी की स्टेयरिंग मोड़ दी. गाड़ी के टकराने से पहले यूट्यबर ने कहा, उनकी मौत का जिम्मेदार कोई और नहीं, बल्कि मम्मी-पापा, कलम और उनकी पत्नी श्रेया हैं. यूट्यबर को गंभीर हालत में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है.

इसे भी पढ़ें- ‘ये सब ड्रामा है, सिर्फ…’, आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए हमले को लेकर शंकराचार्य का बड़ा बयान, जानिए ऐसा क्या कहा?

बता दें कि अनुराग डोभाल UK07 के नाम से फेमस हैं. अनुराग डोभाल बिग बॉस 17 में कंटेस्टेंट रह चुके हैं. UK07 के 70 लाख से अधिक फॉलोअर्स है. शनिवार देर रात दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर अनुराग डोभाल ने सुसाइड करने की कोशिश की. सुसाइड करने से पहले नुराग डोभाल (UK07) ने लाइव स्ट्रीम किया, जिसमें उनके 80 हजार से अधिक फैन्स जुड़े. इस दौरान उनकी आंखों में आंसू दिखाई दिया. अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि उनकी पत्नी रितिका चौहान के साथ उनकी इंटरकास्ट मैरिज को उनके परिवार ने कभी स्वीकार नहीं किया. शादी के कुछ दिन पहले उनके माता-पिता ने साथ छोड़ दिया था और उन्हें रिश्तेदारों के सामने पैर छूकर माफी मांगने पर मजबूर किया.

इसे भी पढ़ें- मोहब्बत का ‘घिनौना चेहरा’! पहले प्यार के जाल में फांसा, फिर शादी का वादा कर कई बार बुझाई हवस, जानिए कच्ची उम्र में छात्र ने कैसे किया कांड

आगे अनुराग डोभाल UK07 ने कहा, उनकी पत्नी रितिका प्रेग्नेंट है. पत्नी ने भी साथ छोड़ दिया है. जिसकी वजह से मानसिक रूप से प्रताड़ित हो चुके थे. इतना ही नहीं ये भी कहा कि उनके भाई कलम ने उनकी संपत्ति हड़प ली है और सोशल मीडिया पर एक्सपोज करने की भी धमकी दी थी. अंत में उन्होंने कहा, यह मेरी अंतिम यात्रा है. उसके बाद कार की रफ्तार बढ़ाई. कार की स्पीड 150 कि.मी प्रति घंटे की रफ्तार पार होते ही डिवाइडर से ठोंक दी. हादसे के बाद लोगों ने अनुराग को कार से बाहर निकाला. जानकारी मिलते ही पुलिस भी पहुंची और फिर लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया. हालत नाजुक बताई जा रही है.