मुकेश सेन, टीकमगढ़। मध्य प्रदेश में गोवंशों की हत्या थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला टीकमगढ़ से सामने आया है, जहां बल्देवगढ़ कस्बे के नजदीकी ग्राम केलपुरा के एक कुएं में देर रात बछड़े का कटा हुआ सिर मिला। बाकी अंग एक बोरी में बंद करके फेंका गया था। शव मिलने के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में आक्रोश है।
यह भी पढ़ें: राजधानी में IT का छापा: मिलन स्वीट समेत अन्य जगहों पर दी दबिश, डिप्टी डायरेक्टर समेत कई अधिकारी मौजूद
लोगो की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बछड़े के सिर समेत अन्य अवशेषों को कुएं से निकलवाकर अंगों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद जेसीबी की मदद से शव को जमीन में दफनाया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहित मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें: गुड बुक में नाम दर्ज कराने की जुगत: परीक्षा के दौरान नकल, परीक्षा हाल पर उत्तर लिखकर कराई जा रही नकल, वीडियो वायरल
घटना से नाराज हिन्दूवादी संगठन ने दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग की। साथ ही आंदोलन की चेतावनी भी दी। वहीं पुलिस का कहना है मामले की गंभीरता से जांच में कोई दोषी पाया जायेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करेंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

