अमृतसर। पंजाब की सरबजीत कौर, जो अब एक मुस्लिम युवक से निकाह करने के बाद पाकिस्तान की रहने वाली हो गई है उसे लेकर बड़ी खबर सामने आई है। अब सरबजीत भारत वापस आना चाहती है। इतना ही नहीं उसने यह भी बताया कि वह दबाव में आ कर निकाह करी थी। सरबजीत ने अपने पाकिस्तानी पति से जुड़ी कई बाते बताई है। उसने यह भी कहा है कि अब वहां खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं।
जानकारी यह भी समाने आई है कि वह अपने भारतीय पति और उनके वकील से भी बात की है। साथ ही वह भारत लौटने की गुहार लगाई है। सरबजीत का कहना है कि वह पाकिस्तान में नहीं रहना चाहतीं और उन्हें जल्द भारत वापस भेजा जाए। मैं पाकिस्तान में नहीं रहना चाहती, मुझे वापस भारत भेज दिया जाए। यहां मुझे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नासिर हुसैन मुझे लगातार प्रताड़ित कर रहा है और आपत्तिजनक तस्वीरों और वीडियो के जरिए मुझे ब्लैकमेल किया जा रहा है। इतना ही नहीं वह यह भी कह रही है कि उससे पर जबरन धर्मपरिवर्तन का दबाव भी बनाया गया। मैं अदालत में जाकर अपना बयान दर्ज करवाना चाहती हूं और इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई करवाना चाहती हूं लेकिन पाकिस्तान में उसे उसके पति और घर वाले कोर्ट भी नहीं जाने दिये हैं।
- शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी के साथ पीएम मोदी का मिनी रोड शो, 4 विधायकों को मिल सकता है मंत्री पद
- ACS की फटकार के बाद एक्शनः सीवरेज- पेयजल कार्यों में लापरवाही पर PHE के EE समेत 4 अफसर निलंबित, आयुक्त के वेतन काटने के निर्देश
- पटना में TRE-4 का महासंग्राम के बाद 5000 अभ्यर्थियों पर FIR, छात्र नेता दिलीप सहित 4 गिरफ्तार
- पंजाब कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की रेड…. सुबह-सुबह 20 गाड़ियों में पहुंचे ED के अफसर
- CG News : सीमांकन कार्य में लापरवाही, कलेक्टर ने राजस्व निरीक्षक को किया निलंबित
