लुधियाना। पंजाब के Ludhiana में जालंधर बायपास रोड स्थित ICICI Bank के एटीएम को देर रात लुटेरों ने नगदी लूट ली। Atm को काटने के लिए गैस कटर का उपयोग किया गया है, जिसके बाद एटीएम मशीन काटकर करीब 7 लाख रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।
खबर है कि यह घटना रात करीब 1:30 से 2 बजे के बीच हुई। अनुमान लगाया जा रहा है कि लुटेरे पहले से ही ATM की रेकी कर तैयारी से आए थे। उनके पास गैस कटर सहित अन्य और कई औजार मौजूद थे जिससे उन्होंने घटना को अंजाम दिया है। जानकारी सामने आई है, जिसके अनुसर सबसे पहले लुटेरों ने एटीएम के बाहर लगे शटर को गैस कटर से काटा और अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद मशीन को काटकर कैश बॉक्स से नकदी से भरी 4 ट्रे निकाल लीं और Atm से फरार हो गए।

इस चोरी की घटना का खुलासा सुबह तब हुआ जब स्थानीय लोग और एटीएम से जुड़े कर्मचारी वहां पहुंचे। मौके पर शटर कटा हुआ मिला और मशीन के साथ छेड़छाड़ की गई थी। बताया जा रहा है कि रात के समय एटीएम बंद रहता है, जिसका फायदा उठाकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया।खबर मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंच गई। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट्स को भी बुलाया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि वारदात में 2 से 3 बदमाश शामिल हो सकते हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।
- लोकायुक्त का छापा: शिक्षा विभाग के 3 कर्मचारी गिरफ्तार, 80 हजार की ले रहे थे रिश्वत
- रफ्तार ने लगाया जिंदगी पर ब्रेक! दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत, 3 की मौत
- MI vs LSG IPL 2026: मुंबई का सबसे बड़ा रन चेज, लखनऊ को 6 विकेट से हराया; रोहित शर्मा और रिकेल्टन ने खेली तूफानी अर्धशतकीय पारी
- क्या सत्ताधारी राजनीति को पाताल से नीचे ले जाएंगे… बंगाल चुनाव परिणाम पर अखिलेश का बड़ा बयान, कहा- राजनीतिक इतिहास का घनघोर ‘काला दिन’
- MP TOP NEWS TODAY: एमपी में 4 मई को क्या कुछ रहा खास? एक क्लिक में पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

