देशभर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर प्रसिद्ध रेत कलाकार मानस कुमार साहू ने अपने स्टूडियो में एक अनोखा सैंड एनीमेशन तैयार किया। मात्र 10 मिनट में बनाई गई इस कलाकृति के माध्यम से उन्होंने महिलाओं की ताकत, उपलब्धियों और समाज में उनके योगदान को दर्शाया है।
इस सैंड एनीमेशन में महिला सशक्तीकरण, समानता और विश्व शांति का मजबूत संदेश दिया गया है। कलाकृति में कई प्रेरणादायक भारतीय महिलाओं को दर्शाया गया है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल कर देश का नाम रोशन किया है।
मानस कुमार साहू ने बताया कि इस एनीमेशन के जरिए समाज के विकास में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को दिखाने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं—कोई डॉक्टर है, कोई वैज्ञानिक तो कोई पायलट। ऐसे अनगिनत उदाहरण हैं जो समाज को आगे बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं।
उन्होंने देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को महिलाओं के सशक्त नेतृत्व का सबसे बड़ा उदाहरण बताया। इसके साथ ही महान गायिका लता मंगेशकर, ओलंपिक पदक विजेता पी.वी. सिंधु और विंग कमांडर व्योमिका सिंह जैसी हस्तियों को भी इस सैंड एनीमेशन के माध्यम से सम्मान दिया गया है।

मानस साहू ने कहा कि यह कलाकृति उन सभी महिलाओं को सलाम है, जो अपने कार्यों से समाज को नई दिशा दे रही हैं। गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस दुनिया भर में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक उपलब्धियों को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है। साथ ही यह दिन लैंगिक समानता और महिलाओं के अधिकारों को बढ़ावा देने का संदेश भी देता है। वर्ष 2026 के लिए महिला दिवस की वैश्विक थीम ‘गिव टू गेन’ रखी गई है, जो सहयोग, समर्थन और अवसर देने की भावना को प्रोत्साहित करती है।
- नालंदा में सीएम सम्राट चौधरी का मेगा दौरा, प्रणावां बना ‘नो फ्लाई जोन’, ड्रोन उड़ाने पर लगी पूर्ण पाबंदी
- ‘जरा साइड हटिए…’ फोटोग्राफर की इस बात पर भड़की महिला, फिर शादी का मंडप बना अखाड़ा, जमकर चले लात-घूंसे
- ‘5% मुस्लिम आरक्षण 2014 में ही खुद खत्म हो गया’, महाराष्ट्र सरकार ने हाईकोर्ट से कहा
- शादी में प्रेमी की एंट्री, दुल्हन ने दूल्हे के सामने प्रेमी को पहनाई वरमाला, देखते रह गए बाराती
- ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ : पुलिस ने दबिश देकर सरगना समेत 7 आरोपियों को किया गिरफ्तार, 2 करोड़ से ज्यादा का लेनदेन उजागर
