न्यामुद्दीन अली, अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर में युवक-युवती ने जहर खाकर जान दे दी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक प्रेमी जोड़े बताए जा रहे हैं जो अलग-अलग समुदाय से थे और बीते कुछ दिनों से लापता थे। 

यह भी पढ़ें: इश्क की सजा मौत: प्रेमी ने बनाया शादी का दबाव तो प्रेमिका ने रची खौफनाक साजिश, परिवार के साथ मिलकर दिया करंट, फिर कुल्हाड़ी से पैर काटकर की हत्या

दरअसल, 18 वर्षीय युवती और 19 वर्षीय अभय सिंह राठौड़ 3 मार्च को घर से निकले थे। जिसके बाद परिजनों ने जैतहरी थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद दोनों ने जहर खा लिया। जिला अस्पताल में  उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें: इंसान हैं या दरिंदे ? बछड़े का सिर काटकर कुएं में फेंका, बोरी में मिले बाकी अंग, हिंदू संगठन में आक्रोश

वहीं युवक की जैतहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में  इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m