पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अनादर के मुद्दे पर तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है. कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस के धरना मंच से एक तस्वीर जारी की गई. ममता बनर्जी ने उस तस्वीर को दिखाते हुए कहा कि पीएम मोदी, यह आपके लिए है. मैं आपको एक तस्वीर दिखाती हूं. क्या आप राष्ट्रपति मुर्मू का सम्मान करते हैं, जो एक महिला और आदिवासी नेता हैं? जब राष्ट्रपति खड़ी हैं तो आप क्यों बैठे हैं? यह तस्वीर इस बात का सबूत है कि कौन सम्मान करता है और कौन नहीं. ममता बनर्जी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के दौरे से जुड़े विवाद पर प्रधानमंत्री मोदी पर पलटवार किया है.
ममता ने कहा कि सिलीगुड़ी में आयोजित ‘अंतरराष्ट्रीय आदिवासी संताल सम्मेलन’ एक निजी संगठन का कार्यक्रम था. इसमें राज्य सरकार की कोई भूमिका नहीं थी. ममता ने आयोजकों और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया, क्योंकि कार्यक्रम उनकी जमीन पर हो रहा था.
ममता बनर्जी ने कहा कि कल, आपने ट्वीट किया था. मैंने उसका जवाब दिया है. प्रोग्राम हमने नहीं किया था. इसे एक प्राइवेट ऑर्गनाइजेशन ने किया था. राज्य सरकार की तरफ से एक लेटर भेजा गया था, जिसमें साफ तौर पर कहा गया था कि ऑर्गनाइजेशन के पास ऐसा प्रोग्राम करने की क्षमता नहीं है, जिसमें भारत की राष्ट्रपति शामिल हों. उन्होंने हमें शामिल नहीं किया.
उन्होंने कहा कि यह कोई राज्य सरकार का प्रोग्राम नहीं था. यह बताने के बावजूद कि निजी संगठन शायद प्रोग्राम ठीक से न कर पाए, राष्ट्रपति ने अपनी मर्जी से न्योता स्वीकार कर लिया. तो, यह उनका अधिकार है, हमारा नहीं.
ममता बनर्जी ने कहा कि मैंने राष्ट्रपति मुर्मू के प्रोग्राम के बारे में सरकार की तरफ से जो जवाब दिया था, उसे मैंने पहले ही फेसबुक पर अपलोड कर दिया है. उन्होंने नहीं सुना. बेशक, यह उनकी पसंद है.
ममता बनर्जी ने कहा कि पीएम मोदी ने ट्वीट करके पूछा कि हम इंटरनेशनल विमेंस डे क्यों मना रहे हैं. हम इसे हजार बार मनाएंगे! हम अपने भाई-बहनों दोनों की इज्जत करते हैं.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान और प्रोटोकॉल टूटने के मुद्दे पर केंद्र ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पीएम के दूसरे अटैक के बाद अपमान और प्रोटोकॉल टूटने को खारिज कर दिया है। यह पूरा विवाद ऐसे वक्त पर खड़ा हुआ है जब राज्य में विधानसभा चुनावों के ऐलान में गिनती के दिन बचे हैं। केंद्रीय गृह सविव गोविंद मोहन ने यह जवाब राज्य की मुख्य सचिव नंदिता चक्रवर्ती से मांगा है। इसमें कुछ बिंदुओं का हवाला देकर जानकारी मांगी गई है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

