शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर (SIR) का काम पूरा हो गया है, लेकिन सियासत जारी है। दरअसल, पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह सोमवार को चुनाव आयोग पहुंचे। जहां उन्होंने इलेक्शन कमीशन को गड़बड़ी के सबूत सौंपे और अनियमितता का आरोप लगाया। इस दौरान पूर्व मंत्री पीसी शर्मा समेत कई दिग्गज नेता मौजूद रहे।
वर्तमान राज्यसभा सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सोमवार को चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे। जहां उन्होंने मतदाताओं को लेकर शिकायत की। दिग्गी ने SIR में अनियमितताओं का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एसआईआर में फर्जी नाम जोड़े गए और कई नाम हटाए गए है। बीजेपी सरकार के दबाव में यह सब किया गया।
ये भी पढ़ें: ‘जुनून के आगे ‘पनौती’ कुछ भी नहीं’, बागेश्वर महाराज ने टीम इंडिया की जीत पर दी बधाई, अहमदाबाद स्टेडियम को लेकर कही ये बड़ी बात
मकान मालिक के साथ शिकायत करने पहुंचे
उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग से मिलकर शिकायत की है। आश्वासन मिला है, कार्रवाई की जाएगी। वहीं दिग्गी ने चुनाव आयोग का आभार जताते हुए कहा कि EC का धन्यवाद जो उन्होंने हमसे मुलाकात की और बात सुनी। इस दौरान दिग्विजय सिंह ने इलेक्शन कमीशन को गड़बड़ी के सबूत भी सौंपे। दिग्विजय सिंह ने तीन अलग-अलग घरों में 30 से ज्यादा मतदाताओं होने की शिकायत की है। वे घर के मकान मालिक के साथ शिकायत करने पहुंचे थे।
इस विधानसभा की कम्प्लेन
शिकायतकर्ता मकान मालिक ने बताया कि उनके घर में सिर्फ 6 सदस्य है, दूसरे शिकायतकर्ता ने कहा उसके घर में सिर्फ 7 सदस्य है और SIR प्रक्रिया के बाद जारी हुई मतदाता सूची में एक मकान नंबर पर 30 से ज्यादा सदस्य बताए गए। आपको बता दें कि दिग्विजय सिंह भोपाल की नरेला विधानसभा की गड़बड़ी की शिकायत लेकर चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे थे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

