कुंदन कुमार, पटना। सीएम नीतीश द्वारा राज्यसभा के लिए नामांकन किए जाने के बाद से बिहार का सियासी माहौल गर्म है। इसके साथ ही राज्य का अगला सीएम कौन होगा? इसे लेकर अटकलों का दौर जारी है। नीतीश कुमार दो दशक बाद बिहार की कमान संभालने के बाद अब दिल्ली की सियासत का रुख करने जा रहे हैं, जिसे पटना से दिल्ली तक सियासी हलचल तेज है। सबकी नजर इस बात पर है कि नीतीश के बाद बिहार की बागडोर आखिर किसे सौंपी जाएगी?
इस बीच बिहार में मुख्यमंत्री पद को लेकर लगातार दावे भी किए जा रहे हैं। आज सोमवार (9 मार्च) को बीजेपी कार्यालय के पास लगा एक पोस्टर चर्चा का विषय बना हुआ है, जिसमें पीएम मोदी से चिराग पासवान को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की गई है। यह पोस्टर पार्टी के कार्यकर्ता इमाम गलाजी की ओर से लगाया गया है।
पोस्टर में लिखा गया है- ना दंगा हो ना फसाद हो, बिहार का CM, सिर्फ चिराग हो। इसके साथ ही आगे लिखा गया है कि, सजाओ इनके सर पर ताज, तभी आएगा बिहार में स्वर्ण काल, मोदी जी का मिला अपने हनुमान को आशीर्वाद , चिराग होंगे बिहार के नए सरताज। बिहार मांगे चिराग वक्त अब आ गया है। युवा मुख्यमंत्री बनाने का NDA की होगी साकार, CM होगा सिर्फ चिराग, सिर्फ चिराग।
बता दें कि नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन करने के बाद से ही पार्टी नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा चिराग को बिहार का मुख्यमंत्री बनाने की मांग की जा रही है। बीते दिनों पार्टी सांसद अरुण भारती से जब मीडिया कर्मियों ने यह सवाल किया की क्या चिराग पासवान बिहार के मुख्यमंत्री हो सकते हैं? जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि,
“मैं कहना चाहूंगा कि ये बातें गठबंधन के अंदर गठबंधन के बड़े नेता मिलकर तय करेंगे। उसके बाद ही फैसला किया जाएगा। मेरा निजी विचार है कि मैं अपने नेता चिराग पासवान को बिहार के बड़े नेता के रूप में देखना चाहता हूं। उनको बिहार के मुखिया के रूप में देखना चाहता हूं।”
बता दें कि कल रविवार को सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार जदयू में शामिल हो गए। चर्चा है कि नितिश के इस्तीफा देने पर बीजेपी से बिहार का सीएम और निशांत कुमार को डिप्टी सीएम बनाया जा सकता है। ऐसे में चिराग के कार्यकर्ता अपने नेता को राज्य का मुख्यमंत्री बनाने की मांग करने लगे हैं। ऐसे में अब देखने वाली बात होगी की बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन बनता है? साथ ही नई सरकार में किस दल के पास कौन सा मंत्रालय जाता है।
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

