हेमंत शर्मा,  इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बार फिर सोशल मीडिया पर खतरनाक वीडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया है। बाणगंगा थाना क्षेत्र के गोविंद नगर खारचा इलाके के तीन युवकों का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे तलवार और चाकू जैसे धारदार हथियारों के साथ खुलेआम नाचते नजर आ रहे हैं।

READ MORE: Cyber crime: बुजुर्ग के खाते से उड़ाए एक लाख, बैंक का योनो एप भेजकर की ठगी, लिंक पर क्लिक करते खाते से गायब हुए पैसे

वीडियो में युवक गाने पर झूमते हुए हथियार लहरा रहे हैं, जो सार्वजनिक स्थान पर हथियारों का प्रदर्शन और दहशत फैलाने जैसा लग रहा है। जानकारी के अनुसार, यह वीडियो खुद आरोपियों में से एक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया था, जिसके बाद यह वायरल हो गया। वीडियो में अतुल ठाकुर और उसके दो साथियों के नाम सामने आए हैं, जो गोविंद नगर खारचा के निवासी बताए जा रहे हैं।

READ MORE: सोते समय मेरे सीने पर चढ़ी और ब्लेड से… ‘शैतान’ बनी नर्स पत्नी, Hotal के कमरा नंबर 203 में कर दिया बड़ा कांड, खौफनाक वीडियो आया सामने

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद क्राइम ब्रांच ने तुरंत संज्ञान लिया है। पुलिस युवकों की पहचान, हथियारों के स्रोत और इस हरकत के पीछे की मंशा का पता लगा रही है। आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज करने की संभावना जताई जा रही है, क्योंकि बिना लाइसेंस के धारदार हथियार रखना और सार्वजनिक रूप से प्रदर्शन करना गैरकानूनी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m