Iran New Supreme Leader Mojtaba Khamenei: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई घायल हो गए हैं। इजराइल के ताजा हमले में ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के बेटे मुजतबा खामेनेई घायल हो गए। टाइम्स ऑफ इजराइल ने दावा करते हुए कहा कि मुजतबा खामेनेई युद्ध के दौरान हमले में घायल हो गए हैं। हालांकि रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि मुजतबा किस घटना में घायल हुए। बता दें कि मुजतबा खामेनेई को एक दिन पहले ही ईरान का नया सुप्रीम लीडर घोषित किया गया है।
सरकारी टीवी ने उन्हें जानबाज बताया, जिसका मतलब है कि वे दुश्मन के हमले में घायल हुए हैं। हालांकि रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया कि मुजतबा किस घटना में घायल हुए। इससे पहले 28 फरवरी को उनकी पत्नी, बेटी और पिता की मौत हो गई थी।
वहीं अली खामेनेई की मौत के बाद इजराइल और अमेरिका ने बिना इजाजत सुप्रीम लीडर चुनने पर खोज कर मारने की धमकी दी थी। इजराइल ने कहा था कि जो भी ईरान का सुप्रीम लीडर बनेगा उसे खत्म कर दिया जाएगा, चाहे वो कहीं भी छुपा हो।
सुप्रीम लीडर बनने पर ट्रंप ने ईरान को खुली धमकी दी
मोजतबा खामेनेई को सुप्रीम लीडर चुनने पर डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को खुली धमकी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि पाएगा तुम्हारा नया सुप्रीम लीडर लंबे समय तक टिक नहीं पाएगा। मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प कह चुके हैं कि ईरान उनके बिना नया सुप्रीम लीडर नहीं चुने। दूसरी तरफ इजराइल ने धमकी दी थी कि वो खामेनेई के उत्तराधिकारी को भी खत्म कर देंगे। अब ट्रंप ने मोजतबा खामेनेई को अस्वीकार्य और कमजोर बताया है और कहा है कि उन्हें पहले इस पद के लिए इसलिए नहीं चुना गया था क्योंकि उन्हें अक्षम समझा गया था। ट्रंप ने कहा कि अगर उन्हें हमसे मंजूरी नहीं मिलती है, तो उनका कार्यकाल लंबा नहीं चलेगा। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमें हर 10 साल में वापस न जाना पड़े, जब मेरे जैसा कोई राष्ट्रपति न हो जो ऐसा न करे। मैं नहीं चाहता कि लोगों को पांच साल बाद वापस जाकर वही गलती दोबारा करनी पड़े, या इससे भी बदतर, उन्हें परमाणु हथियार बनाने की इजाजत मिल जाए।
ईरान बोला- हम अपने देश की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि ईरान के लोग अपने देश की रक्षा के लिए पूरी तरह तैयार हैं।प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान की आलोचना की, जिसमें ईरान पर असर डालने की बात कही गई थी। बघाई ने कहा कि ईरान का भविष्य वहां की जनता तय करेगी। उन्होंने कहा कि ईरानी लोग अपने देश की जमीन की रक्षा के लिए तैयार हैं और जरूरत पड़ने पर उसका बचाव करेंगे।
ईरान का आरोप- अमेरिका की वजह से बातचीत का रास्ता बंद हुआ
ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि अमेरिका की वजह से कूटनीतिक का रास्ता बंद हो गया है।प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि जब ईरान डिप्लोमेटिक बातचीत कर रहा था, उसी दौरान हम पर हमला कर दिया गया। बघाई ने कहा कि अब ईरान के लोग एकजुट होकर अपने देश की रक्षा कर रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि अमेरिका और इजराइल के हमलों ने अंतरराष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन किया है। उनके मुताबिक इन हमलों से अंतरराष्ट्रीय नियमों और व्यवस्था को नुकसान पहुंचा है।
यह भी पढ़ेंः- ‘एक मूर्ख की वजह से देश इतना नुकसान नहीं झेल सकता…,’ किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर करारा वार, बोले- अब हर बिल पास कराएगी सरकार
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

