झारखंड के बोकारो जिले की सिविल कोर्ट को साइनाइड बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी भरा ईमेल कोर्ट के रजिस्ट्रार के आधिकारिक ईमेल पर तड़के सुबह लगभग 3:54 बजे भेजा गया। मेल में दावा किया गया है कि न्यायालय परिसर में 14 साइनाइड बम लगाए गए हैं। साथ ही मेल में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और तमिलनाडु का भी उल्लेख किया गया है। इस ई-मेल में दोपहर 1 बजे तक परिसर खाली कराने की चेतावनी भी दी गई थी।ईमेल में कहा गया कि दोपहर 1 बजे तक कोर्ट परिसर खाली कर दिया जाए, अन्यथा गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

धमकी में दावा किया गया कि कोर्ट में 14 साइनाइड बम लगाए गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की। कोर्ट परिसर खाली कर दिया गया और आसपास के इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई। पुलिस की कई टीमें मौके पर तैनात की गईं और पूरे क्षेत्र की जांच शुरू कर दी गई।

बोकारो एसपी हरविंदर सिंह ने बताया कि इस धमकी की जानकारी सोमवार सुबह करीब 9 बजे न्यायिक पदाधिकारी के माध्यम से पुलिस को मिली। इसके बाद तत्काल पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षा के मद्देनजर पूरे परिसर को खाली करा दिया गया। बम और डॉग स्क्वायड की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है। न्यायालय परिसर के आसपास बैरिकेडिंग कर दी गई है, ताकि आम लोगों की आवाजाही नियंत्रित की जा सके।

एसपी ने बताया कि ई-मेल “सौरभ विश्वास” नाम से भेजा गया है। फिलहाल इसकी सत्यता और स्रोत की जांच की जा रही है। इसके अलावा रांची एटीएस के एसपी को भी मामले की जानकारी दे दी गई है।

एसपी हरविंदर सिंह ने कहा कि ई-मेल में आईएसआई और तमिलनाडु का जिक्र जरूर है, लेकिन अभी तक किसी प्रकार का स्पष्ट लिंक सामने नहीं आया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और हर पहलू पर नजर रखी जा रही है।

कोतवाली डीएसपी व सुखदेवनगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एहतियात के तौर पर डॉग स्क्वॉड के अलावा बम निरोधक दस्ता की टीम को भी बुलाया गया। पासपोर्ट ऑफिस समेत ग्लैक्सिया मॉल परिसर के चप्पे-चप्पे की जांच की गई। हालांकि कहीं से कोई संदिग्ध सामान नहीं मिला।

धमकी भरे ईमेल में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और तमिलनाडु का भी जिक्र था, जिससे सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गईं। हालांकि, प्रारंभिक जांच में कोई स्पष्ट लिंक सामने नहीं आया है। बोकारो पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने बताया कि धमकी की सूचना सुबह करीब 9 बजे मिली। गंभीरता को देखते हुए रांची से जगुआर स्क्वाड और रांची एटीएस के एसपी को भी मामले की जानकारी दी गई है। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं और पूरी सतर्कता बरती जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m