Bihar Politics: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन किया है, जिसके बाद से यह साफ हो गया है कि अब वे बिहार की राजनीति छोड़ दिल्ली की राजनीति करेंगे। हालांकि आज बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि, नीतीश कुमार कहीं नहीं जा रहे हैं। बिहार पूर्ण रूप से नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही काम करता रहेगा।

दरअसल सीएम नीतीश आज से अपने समृद्धि यात्रा के तीसरे चरण की शुरुआत की है। यात्रा के तहत आज मंगलवार को वह सुपौल पहुंचे, जहां सीएम ने जिले को 596 करोड़ की योजनाओं का सौगात देने का काम किया। इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी भी उनके साथ मौजूद थे।

अपने संबोधन के दौरान सम्राट चौधरी ने कहा कि, नीतीश जी ने संकल्प लिया है कि अगले पांच वर्षों में जो लोग पलायन करते हैं, उन्हें पलायन नहीं करने देना है। इसी बिहार में चुन-चुनकर रोजगार देना है। यह काम नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में होगा। सरकार की योजनाएं इसी दिशा में काम कर रही हैं, ताकि बिहार के युवाओं को अपने ही राज्य में सम्मानजनक रोजगार मिल सके।

डिप्टी सीएम ने आगे कहा कि, मैं एनडीए की तरफ से स्पष्ट करना चाहता हूं कि नीतीश कुमार भले ही राज्यसभा जा रहे हैं लेकिन वह बिहार की राजनीति से कहीं नहीं जा रहे हैं। वे हमारे बीच में रहेंगे और हम सबको मार्गदर्शन देते रहेंगे। उनके नेतृत्व में बिहार फिर से श्रेष्ठ बनने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें- राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज, तेजस्वी ने बुलाई महागठबंधन विधायकों की बैठक, 5वीं सीट को लेकर फंसा है पेच