बलवंत भट्ट, मंदसौर। एमपी के मंदसौर पुलिस कंट्रोल पर हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में एक महिला लोटते हुए न्याय को मांग लेकर पहुंची। एसपी ऑफिस के बाहर महिला को इस तरह लोटता हुआ देख हर कोई हैरान हो गया बाद में कुछ पुलिसकर्मी दौड़कर आए ओर महिला को उठाकर जनसुनवाई कक्ष में लेकर गए।
महिला का आरोप है कि उसने व्यापारी विशाल सोनी के गिरवी रखे पांच किलो चांदी के जेवरात वापिस नहीं दिए जा रहे हैं। उसने साल 2014 में व्यापारी की दुकान पर पांच किलो चांदी के जेवर गिरवी रखे थे। पैसे के अभाव ने वह उनको वापिस नहीं ले पाई अब महिला व्यापारी से लिया पैसा ब्याज सहित देने को तैयार है लेकिन व्यापारी उसके जेवरात वापिस नहीं दे रहा है।
महिला का कहना है कि कई बार व्यापारी की दुकान के चक्कर लगा लिए लेकिन वह जेवर वापस करने को तैयार नहीं है। उल्टा जेवरात लेने जाने पर झूमा झटकी की जाती है। महिला नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के रतनपिपलिया की निवासी है। उसने स्थानीय थाने पर भी इसकी शिकायत की थी लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी के चलते उसे न्याय की मांग के लिए एसपी ऑफिस लौटकर आना पड़ा, ताकि अधिकारियों का उसकी ओर ध्यान आकर्षित हो जाए और उसको न्याय मिल सके।
इधर पूरे मामले में पुलिस का कहना है की महिला ने ऐसा कोई प्रमाण पेश नहीं किया गया है कि उसने अपने कितने जेवरात गिरवी रखे थे ओर कितने रुपए व्यापारी से उसके बदले लिए थे। फिर भी मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। जो भी दोषी होगा उसका उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि सोने-चांदी के भावों में बीते कुछ दिनों से अचानक आए उछाल के बाद ऐसे कई मामले देखने को मिल रहे हैं जिसमें लोग बरसो पुराने गिरवी रखे जेवरातों को वापिस लेने पहुंच रहे हैं जिसके दौरान कई वाद विवाद भी सामने आ रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

