अमेरिका के हवाई में स्थित किलाउएआ ज्वालामुखी में एक बार फिर तेज ज्वालामुखी गतिविधि देखी जा रही है. यह 1000 फीट तक लावा उगल रहा है. इसके साथ ही ज्वालामुखी से निकलने वाले छोटे पत्थर और राख आसपास के इलाकों में गिर रहे हैं, जिसके कारण हवाई के बिग आइलैंड में कुछ जगहों को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा है. हालांकि, ज्वालामुखी से निकलने वाली राख और कांच जैसे छोटे कण पास के इलाकों और हाईवे 11 के कुछ हिस्सों में गिर रहे हैं. सुरक्षा के लिए अधिकारियों ने पार्क के आसपास के इलाके और हाईवे के एक हिस्से को बंद कर दिया है.

US के हवाई के किलाउएआ ज्वालामुखी में तेज विस्फोट से 1000 फीट तक लावा निकल रहा है. राख गिरने के कारण हाईवे-11 और आसपास के कुछ इलाकों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है.

लावा निकलने का सिलसिला APTN की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार (10 मार्च 2026) की सुबह में शुरू हुआ. यह दिसंबर 2024 से चल रहे इस ज्वालामुखी विस्फोट की 43वीं घटना है. वैज्ञानिकों के अनुसार अभी यह साफ नहीं है कि यह एक्टिविटी कितने समय तक चलेगी. पहले भी कुछ बार यह केवल कुछ घंटों तक चला है, जबकि कुछ घटनाएं कई दिनों तक जारी रही हैं.

फिलहाल लावा हवाई वोल्केनोज नेशनल पार्क के शिखर क्रेटर के अंदर ही है और आसपास के घरों के लिए फिलहाल खतरे का सबब नहीं बना है. हालांकि, ज्वालामुखी से निकलने वाली राख और कांच जैसे छोटे कण पास के इलाकों और हाईवे 11 के कुछ हिस्सों में गिर रहे हैं.

अधिकारियों के अनुसार ज्वालामुखी से निकलने वाला टेफ्रा आंखों, त्वचा और सांस से जुड़ी दिक्कतें पैदा कर सकता है. यह बारिश का पानी जमा करने वाली टंकियों और सिस्टम को भी नुकसान पहुंचा सकता है, जो बिग आइलैंड के कई इलाकों में आम हैं.

किलाउएआ दुनिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक माना जाता है और यहां समय-समय पर ऐसी गतिविधियां होती रहती हैं. इसको लेकर प्रशासन अलर्ट पर है. सुरक्षा के लिए अधिकारियों ने पार्क के आसपास के इलाके और हाईवे के एक हिस्से को बंद कर दिया है. स्थानीय प्रशासन ने लोगों के लिए एक अस्थायी शरण स्थल भी खोला है. नेशनल वेदर सर्विस ने लोगों को राख गिरने को लेकर सावधान रहने की चेतावनी दी है.

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m