तरनतारन. खेमकरण के अंतर्गत आने वाले गांव कलसियां कलां के मौजूदा आम आदमी पार्टी के सरपंच को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. केंद्रीय एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने मंगलवार तड़के उनके घर से 18 किलो हेरोइन के साथ हिरासत में ले लिया है.
इस संबंध में संबंधित एजेंसी ने अमृतसर थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है हालांकि देर रात तक किसी भी अधिकारी की ओर से करीब 90 करोड़ रुपये कीमत की इस हेरोइन की बरामदगी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई.
मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार तड़के NCB की एक विशेष टीम ने गांव कलसियां कलां के आप सरपंच परमजीत सिंह के घर पर धावा बोला. इस दौरान टीम ने घर में मौजूद सरपंच परमजीत सिंह को हिरासत में लेकर तलाश. बताया जा रहा है कि सरपंच की निशानदेही पर 18 किलो हेरोइन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 90 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

गौरतलब है कि भारत-पाकिस्तान सीमा के नजदीक स्थित इस गांव को नशा मुक्त बनाने के लिए पंजाब सरकार द्वारा चलाए गए ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत बनाई गई विलेज डिफेंस कमेटी का अध्यक्ष भी इसी सरपंच को नियुक्त किया गया था. इस कार्रवाई को लेकर जिला तरनतारन के किसी भी पुलिस अधिकारी ने फिलहाल जानकारी देने से इनकार कर दिया है और खबर लिखे जाने तक मामले की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी.
- असम में BJP की ऐतिहासिक जीत : भाजपा ने पोस्टर जारी कर कहा – बघेल को जहां-जहां मिली जिम्मेदारी, वहां-वहां हारी कांग्रेस, सुशील आनंद बोले – भूपेश से सीधा मुकाबला नहीं कर सकते भाजपाई…
- राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का किया गठन, IAS रेणु पिल्ले बनाई गईं अध्यक्ष, आदेश जारी…
- महाराजा छत्रसाल जयंती की 378वीं जयंती: फूलन देवी का हत्या करने वाले शेर सिंह राणा पहुंचे खजुराहो, कही ये बड़ी बात
- पश्चिम बंगाल में योगी फैक्टर, जहां किया प्रचार, वहां विपक्षी क्लीन बोल्ड, 22 में 19 सीट पर जीत
- सिर्फ सत्ता नहीं, जनता का दिल जीत रही भाजपा, चुनाव नतीजे सुशासन की जीत- नितिन नवीन
