शब्बीर अहमद, भोपाल। राजधानी भोपाल में माइनिंग कारोबारी दिलीप गुप्ता के ठिकानों पर आयकर विभाग ने बड़ा छापा मारा है। दिल्ली की IT टीम ने सुबह 6 बजे से चूना भट्टी क्षेत्र की पारिका सोसाइटी फेस-2 स्थित उनके निवास और एमपी नगर स्थित ऑफिस पर छापेमारी शुरू की। टीम ज्वैलरी, नकदी, दस्तावेजों और डिजिटल रिकॉर्ड्स की जांच में जुटी हुई है।कार्रवाई भोपाल के अलावा दिल्ली, कानपुर और छतरपुर में भी एक साथ चल रही है। 

READ MORE: MP हाईकोर्ट की सुरक्षा में बड़ी चूक: SI समेत 4 पुलिसकर्मी लाइन अटैच, लापरवाही बरतने पर जांच के आदेश, जानें क्या है पूरा मामला 

आयकर विभाग टैक्स चोरी और अनियमिताओं की शिकायतों के आधार पर यह सर्वे कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, गुप्ता की कंपनियां (डीजी माइंस एंड मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड और श्री मां सीमेंटेक प्राइवेट लिमिटेड) पहले से आर्थिक अपराध शाखा (EOW) की जांच में हैं, जहां 35.75 करोड़ रुपये के निवेश फ्रॉड का आरोप लगा है। EOW ने नवंबर 2025 में उनके ठिकानों पर रेड की थी और दस्तावेज जब्त किए थे। इस छापे में IT टीम गुप्ता के माइनिंग बिजनेस, शेयर डीलिंग, प्रॉपर्टी ट्रांजेक्शन और आय स्रोतों की गहन जांच कर रही है। अनुमान है कि टैक्स चोरी, अघोषित आय या ब्लैक मनी के लेन-देन की आशंका जताई जा रही है। कार्रवाई जारी है और टीम दस्तावेजों को स्कैन कर रही है।

READ MORE: एमपी के कॉलेजों में कुत्ते-पशु भगाने का जिम्मा प्राचार्यों पर! उच्च शिक्षा विभाग ने जारी किया निर्देश, नोडल अधिकारी बनकर सुनिश्चित करेंगे परिसर की सुरक्षा

दिलीप गुप्ता पर पहले EOW ने 35 करोड़ से ज्यादा के निवेश घोटाले का केस दर्ज किया था। आरोप है कि उन्होंने निवेशकों को ऊंचे रिटर्न का लालच देकर पैसे लिए, फर्जी चेक दिए और शेयरों को 10 रुपये के फेस वैल्यू पर 12,972 रुपये में बेचकर धोखा दिया। कई निवेशकों ने पारिवारिक संपत्तियां गिरवी रखवाईं, लेकिन रिटर्न नहीं मिला। EOW ने उनके घर से चेकबुक, कारतूस और अन्य सामान जब्त किए थे।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m