तरनतारन: पंजाब सरकार ने राज्य के युवाओं को खाकी वर्दी पहनने का सपना पूरा करने के लिए एक बड़ी पहल की है। पंजाब पुलिस भर्ती की तैयारी के लिए सरकार द्वारा नि:शुल्क (मुफ्त) ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 10 मार्च 2026 से शुरू हो चुकी है।
तरनतारन जिले के पट्टी स्थित सी-पाइट (C-PYTE) कैंप में यह प्रशिक्षण शिविर 16 मार्च 2026 से शुरू होने जा रहा है। कैंप ट्रेनिंग ऑफिसर कैप्टन गुरदर्शन सिंह ने बताया कि इस कैंप का मुख्य उद्देश्य युवाओं को पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Test) के लिए पेशेवर तरीके से तैयार करना है।
प्रशिक्षण के दौरान उम्मीदवारों के रहने और खाने-पीने की व्यवस्था पूरी तरह मुफ्त होगी। शारीरिक और लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए कोई फीस नहीं ली जाएगी। इच्छुक उम्मीदवारों को सुबह 9:00 बजे कैंप में रिपोर्ट करना होगा।

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत
- ऑनलाइन आवेदन की कॉपी और आधार कार्ड।
- 10वीं का मूल सर्टिफिकेट और 12वीं के प्रमाण पत्र की फोटोकॉपी।
- पंजाब निवास प्रमाण पत्र और जाति प्रमाण पत्र।
- बैंक खाते की जानकारी (सक्रिय खाता) और दो पासपोर्ट साइज फोटो।
- असम में BJP की ऐतिहासिक जीत : भाजपा ने पोस्टर जारी कर कहा – बघेल को जहां-जहां मिली जिम्मेदारी, वहां-वहां हारी कांग्रेस, सुशील आनंद बोले – भूपेश से सीधा मुकाबला नहीं कर सकते भाजपाई…
- राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का किया गठन, IAS रेणु पिल्ले बनाई गईं अध्यक्ष, आदेश जारी…
- महाराजा छत्रसाल जयंती की 378वीं जयंती: फूलन देवी का हत्या करने वाले शेर सिंह राणा पहुंचे खजुराहो, कही ये बड़ी बात
- पश्चिम बंगाल में योगी फैक्टर, जहां किया प्रचार, वहां विपक्षी क्लीन बोल्ड, 22 में 19 सीट पर जीत
- सिर्फ सत्ता नहीं, जनता का दिल जीत रही भाजपा, चुनाव नतीजे सुशासन की जीत- नितिन नवीन

