प्रदीप मालवीय, उज्जैन। Ujjain Mahakal Temple: धर्म नगरी उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में बुधवार को प्रसिद्ध कथावाचक देवकी नंदन ठाकुर पहुंचे। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया और भगवान का आशीर्वाद लिया। वहीं साउथ एक्ट्रेस निधि अग्रवाल ने भी बाबा महाकाल के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। 

देवकी नंदन ठाकुर ने लिया महाकाल का आशीर्वाद

प्रसिद्ध कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर ने आज उज्जैन पहुंचकर ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन लाभ लिए। इस दौरान उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया। साथ ही महाकालेश्वर मंदिर समिति की प्रशंसा भी की।

इस दौरान कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर का महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने स्वागत किया। दर्शन के बाद महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की दर्शन व्यवस्था की प्रशंसा करते हुए कहा, ‘प्रत्येक सनातनी को अपने बच्चों को महाकाल दर्शन अवश्य करना चाहिए।’ उन्होंने अपने दर्शन के अनुभव को साझा करते हुए मंदिर में की गई व्यवस्था की सरहाना की।

फिल्म अभिनेत्री निधि अग्रवाल ने महाकाल के दरबार में लगाई हाजिरी

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री निधि अग्रवाल ने आज उज्जैन पहुंचकर महाकालेश्वर के दर्शन किए और बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंदिर प्रबंध समिति ने उनका स्वागत किया। उन्होंने दर्शन के बाद यहां की व्यवस्था की तारीफ की और कहा कि उन्हें यहां आकर काफी अच्छा लगा। बहुत समय से यहां पर आना था। उन्होंने यह भी बताया कि वह पहले भी आ चुकी हैं। 

कौन हैं निधि अग्रवाल?

निधि अग्रवाल एक प्रमुख भारतीय अभिनेत्री और डांसर हैं, जो मुख्य रूप से तेलुगु, तमिल और हिंदी फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने 2017 में ‘मुन्ना माइकल’ से बॉलीवुड में शुरुआत की थी। फिल्म ‘आईस्मार्ट शंकर’ (2019) और ‘ईश्वरन’ (2021) जैसी फिल्मों से दक्षिण भारतीय सिनेमा में उन्होंने अपनी पहचान बनाई है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m