कुमार इन्दर, जबलपुर/दिल्ली। मध्य प्रदेश के सागर जिले के बरोदिया नोनागिर गांव में हुए बहुचर्चित दलित युवती अंजना हत्याकांड मामले में पूर्व गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने मामले में सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं।
एमपी सरकार-पुलिस की भूमिका पर SC नाराज
जस्टिस एम एम सुंद्रेश और जस्टिस एन के सिंह की बैंच ने सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मध्यप्रदेश सरकार और सीबीआई को नोटिस जारी किया था। जिसमें बरोदिया नौनागिर हत्याकांड की जांच और सुनवाई को लेकर जवाब मांगा था। साथ ही राज्य सरकार और पुलिस की भूमिका पर भी नाराजगी जताई गई थी।
यह भी पढ़ें: सागर दलित हत्याकांड: कल सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई, एक ही परिवार के 3 लोगों की हत्या से मचा था सियासी भूचाल
चचा का शव ले जाने के दौरान हुई थी युवती की संदिग्ध मौत
आरोपियों पर अंजना के भाई और चाचा की पीट-पीट कर हत्या करने के भी आरोप हैं। अंजना की मां से पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राखी बंधवाई थी।वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी अंजना के परिजनों से मुलाकात की थी। चाचा के शव को एंबुलेंस में ले जाते वक्त अंजना की संदिग्ध मौत हुई थी।याचिकाकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कोलिन गोंजाल्विस मीनाक्षी अरोरा और मिनेश दुबे ने पैरवीं की थी।
यह है पूरा मामला
24 अगस्त 2023 को बरोदिया नोनागिर में 18 वर्षीय नितिन उर्फ लालू अहिरवार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले की शुरुआत तब हुई, जब नितिन की बहन अंजना अहिरवार ने गांव के कुछ दबंगों पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। आरोपियों ने राजीनामा करने का दबाव बनाया, जिसके इनकार पर नितिन की हत्या कर दी गई। इसके बाद मई 2024 में नितिन के चाचा राजेंद्र अहिरवार की भी हत्या कर दी गई। अगले ही दिन राजेंद्र का शव ले जा रही एंबुलेंस से अंजना की संदिग्ध परिस्थितियों में गिरने से मौत हो गई। पुलिस का दावा था कि अंजना ने एंबुलेंस से छलांग लगाई, जबकि परिवार ने इसे हत्या करार दिया।
बता दें कि इस हत्याकांड ने प्रदेश की राजनीति में भूचाल ला दिया था। पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह के करीबियों पर हत्या का आरोप लगा था। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी पीड़ित परिवार से फोन पर बात की थी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया था। बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने भी ट्वीट कर मध्य प्रदेश सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की थी। सीएम मोहन भी गांव पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाक़ात की थी।
विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दी गई सभी लिंक पर क्लिक करें:
दलित लड़की से छेड़छाड़, विरोध करने गए भाई की हत्या, राजीनामा को लेकर चाचा का मर्डर, अब पुलिस की मौजूदगी में लड़की की एंबुलेंस से गिरकर रहस्यमयी मौत…
MP में दलित युवक की पीट-पीट कर हत्या: बीच बचाव करने आई मां को भी पीटा, 9 लोगों पर केस दर्ज, कांग्रेस ने जांच के लिए बनाई टीम
सागर में दलित युवक की हत्या: भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हुआ अंतिम संस्कार, प्रशासन ने पीड़ित पक्ष की मांगे मानी
बहन से छेड़छाड़, भाई की हत्या: पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार, अन्य फरार की तलाश जारी
सागर में दलित युवक की हत्या मामले में सियासत: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे ने सरकार को घेरा, ट्विटर पर लिखा- अत्याचार का प्रयोगशाला बन गया एमपी
सागर दलित हत्याकांड मामला: पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह की बढ़ सकती हैं मुश्किलें! SC का सरकार और CBI को नोटिस, याचिकाकर्ता ने आरोपियों को बचाने का लगाया था आरोप
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

