Delhi Morning News Brief (दिल्ली मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (11 मार्च 2026) की खबरों में मिडिल ईस्ट में संकट से LPG गैस की कमी का असर, दिल्ली हाई कोर्ट तक में लंच बंद, अपनी संतान के लिए मौत की दुआ, सुप्रीम कोर्ट ने ‘पैसिव यूथेनेशिया’ की दी मंजूरी, दिल्ली में प्रॉपर्टी टैक्स की रिकॉर्ड तोड़ वसूली, अरविंद केजरीवाल ने कहा- ट्रंप के पास पीएम मोदी का खिलाफ कोई राज, बन गए गुलाम, दिल्ली सरकार के इनोवेशन चैलेंज के तहत प्रदूषण पर वार करेंगी 22 नई मशीनें प्रमुख रहा।

मिडिल ईस्ट में संकट से LPG गैस की कमी का असर, दिल्ली हाई कोर्ट तक में लंच बंद

LPG Crisis in Delhi High Court: भारत में एलपीजी संकट अब गंभीर रूप ले चुका है और इसका असर देश के अधिकांश शहरों में महसूस किया जा रहा है। विशेष रूप से दिल्ली  में यह समस्या सीधे न्यायिक कामकाज पर भी असर डाल रही है। अमेरिका-Israel और Iran के बीच बढ़ते तनाव और संभावित युद्ध की वजह से एलपीजी की अंतरराष्ट्रीय आपूर्ति प्रभावित हुई है। इसके अलावा, केंद्र सरकार ने घरेलू उपयोग को प्राथमिकता देने का निर्णय लिया है, जिससे कमर्शियल गैस सप्लाई में और अधिक कमी आई है। इस संकट का असर Delhi High Court तक पहुंच गया है। कोर्ट परिसर में वकीलों की कैंटीन तक प्रभावित हुई और यहां लंच सर्विस बंद करनी पड़ी। उद्योगों, होटलों और छोटे व्यवसायों पर भी संकट का सीधा असर पड़ रहा है, जिससे रोजगार और दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

पढ़े पूरी खबर…..

दिल्ली में प्रॉपर्टी टैक्स की रिकॉर्ड तोड़ वसूली

दिल्ली नगर निगम (MCD) के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष में रिकॉर्ड वसूली दर्ज की है। विभाग के अनुसार अब तक करीब 2950 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स जमा हो चुका है, जो पिछले साल की तुलना में काफी अधिक है। अधिकारियों के मुताबिक इस बार टैक्स देने वाले लोगों की संख्या में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। डिजिटल भुगतान और जागरूकता अभियानों के कारण अधिक संपत्ति मालिक समय पर टैक्स जमा कर रहे हैं। एमसीडी के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग को उम्मीद है कि 31 मार्च तक लगभग 3200 करोड़ रुपये के लक्ष्य को हासिल कर लिया जाएगा। अधिकारियों का कहना है कि अगर मौजूदा रफ्तार बनी रही तो यह अब तक की सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी टैक्स वसूली हो सकती है।

पढ़े पूरी खबर…..

अपनी संतान के लिए मौत की दुआ, सुप्रीम कोर्ट ने ‘पैसिव यूथेनेशिया’ की दी मंजूरी

31 वर्षीय हरीश राणा के माता-पिता की कहानी सुनकर कोई भी भावुक हो जाएगा। हरीश राणा को उनके बूढ़े पिता ने बड़े प्यार और मेहनत से पाला, उन्हें इंजीनियरिंग कॉलेज तक पहुंचाया और उनका बेटा टॉपर बनकर ऊंची उड़ान भरने के लिए तैयार था। लेकिन एक भयानक हादसे ने हरीश की जिंदगी बदल दी। अब वह 13 साल से बिस्तर पर हैं और उनके ठीक होने की सभी उम्मीदें खत्म हो चुकी हैं। इस पीड़ा और निराशा के बीच, हरीश के माता-पिता ने इच्छा मृत्यु की मांग उठाई, ताकि उन्हें दर्द से मुक्ति मिल सके।

पढ़े पूरी खबर…..

अरविंद केजरीवाल ने कहा- ट्रंप के पास पीएम मोदी का खिलाफ कोई राज, बन गए गुलाम

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एलपीजी गैस की कथित कमी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और AAP के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल ने प्रधानमंत्री मोदी पर गंभीर आरोप लगाए। केजरीवाल ने कहा कि देश में एलपीजी गैस की किल्लत के लिए केंद्र सरकार की विदेश नीति जिम्मेदार है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप Donald Trump के दबाव में काम कर रहे हैं। केजरीवाल ने यह तक कह दिया कि पीएम मोदी “ट्रंप के गुलाम” बन गए हैं और संभव है कि ट्रंप के पास उनके खिलाफ कोई राज हो, जिसकी वजह से वे देशहित के बजाय अमेरिकी हितों को प्राथमिकता दे रहे हैं।

पढ़े पूरी खबर….

दिल्ली  सरकार के इनोवेशन चैलेंज के तहत प्रदूषण पर वार करेंगी 22 नई मशीनें

दिल्ली सरकार द्वारा वायु प्रदूषण से निपटने के लिए शुरू किया गया इनोवेशन चैलेंज अब अगले चरण में पहुंच गया है। इस पहल के तहत चयनित 22 डिवाइसेज को अब शहर के विभिन्न हिस्सों में ऑन-ग्राउंड ट्रायल के लिए तैयार किया जा रहा है। आने वाले हफ्तों में इन डिवाइस को चिन्हित प्रदूषण हॉटस्पॉट पर स्थापित किया जाएगा। इसके बाद वैज्ञानिक तरीके से यह आकलन किया जाएगा कि ये तकनीकें पार्टिकुलेट मैटर (PM) और अन्य महत्वपूर्ण वायु गुणवत्ता पैरामीटर को कम करने में कितनी प्रभावी हैं।

पढ़े पूरी खबर…..

कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-

दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण पर राज्यसभा में जोरदार बहस: AAP की सांसद स्वाती मालीवाल (Swati Maliwal) ने राज्यसभा में दिल्ली के बढ़ते वायु प्रदूषण को लेकर जोरदार बहस की। उन्होंने कहा कि राजधानी की खराब हवा गंभीर सार्वजनिक संकट बन गई है और इसके चलते लाखों लोगों के स्वास्थ्य और जीवन पर असर पड़ रहा है। स्वाति मालीवाल ने केंद्र सरकार से तत्काल और सख्त कदम उठाने की मांग की। उनके मुताबिक यह समस्या अब केवल पर्यावरण का मुद्दा नहीं रही, बल्कि मानव जीवन और स्वास्थ्य से सीधे जुड़ा मामला बन चुकी है। (पढ़े पूरी खबर)

दिल्ली-NCR के गैंगस्टर गिरोहों में बढ़ रहा ‘लेडी डॉन’ का चलन: दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय गैंगस्टर गिरोहों के कामकाज में एक नया ट्रेंड देखने को मिल रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अब इन गिरोहों में ‘लेडी डॉन’ की भूमिका तेजी से बढ़ रही है और कई अहम जिम्मेदारियां महिलाएं संभाल रही हैं। जानकारी के अनुसार, पहले जहां गैंगस्टर गिरोहों में महिलाओं की भूमिका सीमित होती थी, वहीं अब उन्हें कई महत्वपूर्ण काम सौंपे जा रहे हैं। विरोधी गैंग की रेकी करना, वसूली की साजिश तैयार करना, इलाके की निगरानी करना, गुर्गों के बीच समन्वय बनाए रखना और लॉजिस्टिक मदद उपलब्ध कराना जैसे काम अब महिलाएं संभाल रही हैं। (पढ़े पूरी खबर)

आबकारी मामले पर सौरभ भारद्वाज का वीरेंद्र सचदेवा-कपिल मिश्रा पर निशाना: सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bharadwaj) ने आबकारी मामले को लेकर बीजेपी नेताओं पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि आखिर वीरेंद्र सचदेवा (Virendra Sachdeva) और दिल्ली सरकार में मंत्री कपिल मिश्रा  (Kapil Mishra) को कैसे पता है कि इस मामले में क्या फैसला आने वाला है। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कपिल मिश्रा यह कह रहे हैं कि “पिक्चर अभी बाकी है”। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर यह किस पिक्चर की बात हो रही है, जबकि अभी इस मामले की सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) में होनी बाकी है। (पढ़े पूरी खबर)

सबूतों के अभाव में बरी होना पूरी तरह निर्दोष होने के बराबर नहीं: दिल्ली हाईकोर्ट (Delhi High Court) ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि किसी आपराधिक मामले में केवल सबूतों के अभाव में बरी होने को पूरी तरह निर्दोष माना नहीं जा सकता। अदालत ने ऐसे एक व्यक्ति को Delhi Police में भर्ती से रोके जाने के फैसले को सही ठहराया है। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने कहा कि अदालत से बाइज्जत बरी होना और परिस्थितियों या साक्ष्यों की कमी के कारण बरी होना दो अलग-अलग स्थितियां हैं। यदि किसी व्यक्ति को साक्ष्यों की कमी के कारण बरी किया गया है, तो इसका यह अर्थ नहीं है कि वह पूरी तरह निर्दोष है। (पढ़े पूरी खबर)

लाल किला ब्लास्ट मामला : राजधानी दिल्ली में लाल किला के पास हुए कार धमाके के मामले में आरोपियों को पटियाला हाउस कोर्ट से बुधवार को भी राहत नहीं मिली है। पटियाला हाउस कोर्ट में स्थित नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने जमीर अहमद अहंगर और तुफैल अहमद शाह की रिमांड और पांच दिन के लिए बढ़ा दी है। आरोपियों को नवंबर 2025 में लाल किला ब्लास्ट माम ले में गिरफ्तार किया गया था। (पढ़े पूरी खबर)

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m