सुरेश पांडेय, सिंगरौली। जिले के मोरवा क्षेत्र में नाबालिग छात्र पवन शाह की हत्या के बाद इलाके में तनाव बढ़ता ही जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए सीधी और रीवा से अतिरिक्त पुलिस बल सिंगरौली बुलाया गया है। वहीं मृतक के पोस्टमार्टम के दौरान जिला अस्पताल और कलेक्टर कार्यालय में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष पर संरक्षण का आरोप
परिजनों ने मामले की जांच मोरवा पुलिस से हटाकर किसी अन्य अधिकारी से कराने की मांग की है। साथ ही आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने और उन्हें फांसी की सजा देने की मांग भी की जा रही है। परिजनों ने भाजपा सिंगरौली के पूर्व जिलाध्यक्ष के भतीजे पर प्रशासनिक संरक्षण मिलने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसने पहले ही धमकी दी थी कि कहीं भी शिकायत कर लो उसका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। फिलहाल पूरे मामले को लेकर प्रशासन सतर्क और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
लापता छात्र की हत्या के बाद जंगल में मिला था शव
सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय छात्र पवन शाह की बेरहमी से हत्या कर दी गई। चार दिन से लापता छात्र का शव जंगल में मिला था। हत्या से नाराज लोगों का गुस्सा देर रात फूट पड़ा और थाना के सामने उग्र भीड़ ने एक वाहन को आग के हवाले कर दिया। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर करना पड़ा। मामले में पुलिस ने 2 आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

