संदीप शर्मा, विदिशा। मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के सिरोंज-बीना हाईवे पर ग्राम रसल्ली डामा की पुलिया के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर करीब 15 फीट नीचे नाले में जा गिरी। बताया जा रहा है कि कार में कुल 7 लोग सवार थे, जो उज्जैन से शादी समारोह में शामिल होने चंदेरी जा रहे थे। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर या अस्पताल में मौत हो गई, जबकि 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
READ MORE: लापता छात्र की हत्या का मामलाः तीसरे दिन पुलिस ने निकाला मार्च, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील
हैरानी की बात ये है कि कार में सवार 7 साल का एक बच्चा चमत्कारिक रूप से सुरक्षित बच गया। हादसा होते ही आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। उन्होंने पत्थरों से कार के कांच तोड़कर फंसे लोगों को बाहर निकाला और उनके पेट से भरा पानी भी निकाला। पूरी रेस्क्यू प्रक्रिया में लगभग 20 मिनट लगे।
READ MORE: 15 दिनों में बुझी नई जिंदगी: नवविवाहिता की संदिग्ध मौत पर बवाल; जान गंवाने से पहले तड़पने का Video वायरल, परिजनों ने सड़क जाम कर लगाई न्याय की गुहार
जानकारी के मुताबिक घायलों को पहले सिरोंज के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। बाकी 5 गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए विदिशा रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और संभवतः ड्राइवर की लापरवाही को मुख्य कारण माना जा रहा है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

