प्रदीप मालवीय, उज्जैन। प्रसिद्ध तपस्वी संत अवधूत श्री दादा गुरु आज उज्जैन में ज्योतिर्लिंग भगवान महाकाल की प्रातः कालीन दद्योदक आरती में शामिल हुए और बाबा महाकाल के दर्शन लाभ लिया । इस दौरान संत श्री ने नंदी हॉल में बैठकर ध्यान लगाया और वे भगवान महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए । इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से अवधूत संत दादा गुरु का स्वागत भी किया गया । इस दौरान संत श्री दादा गुरु के साथ मध्यप्रदेश सरकार के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी उपस्थित थे ।
READ MORE: इंदौर की सनातन प्रीमियर लीग में पहुंचे BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला: बोले- गांव के बच्चे खेलेंगे तो ही निकलेगा इंडिया का भविष्य, साधु-संत बढ़ा रहे क्रिकेट, ये गर्व की बात
अवधूत दादा गुरु महाराज मध्य प्रदेश के एक प्रसिद्ध तपस्वी संत हैं, जो पिछले 4-5 वर्षों से बिना अन्न ग्रहण किए, केवल नर्मदा जल पर जीवित हैं और पैदल परिक्रमा कर रहे हैं । वैज्ञानिक अध्ययन और चिकित्सा टीमों के लिए एक चुनौती बने ये संत, उच्च आध्यात्मिक ऊर्जा के प्रतीक माने जाते हैं । उन्होंने कई बार नर्मदा नदी की पैदल परिक्रमा की है और वे नदी के संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

