प्रदीप मालवीय, उज्जैन। सिंहस्थ निर्माण कार्य में जुटे श्रमिक राकेश सूर्यवंशी की मौत से नाराज परिजनों और शिवसेना और भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने शनिवार सुबह आगर रोड पर चरक अस्पताल के सामने चक्काजाम कर दिया । लोगों ने पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारे भी लगाए और नाराजगी भी जाहिर की । मृत श्रमिक के परिजन संबंधित ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई करने और परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग कर रहे थे । पीएम रूम परिसर में 1 घंटे तक यह हंगामा चलता रहा।
READ MORE: नाबालिग से तालिबानी स्टाइल में पोल से बांधकर मारपीटः वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
दरअसल, राकेश सूर्यवंशी की शुक्रवार को कोयला फाटक निजातपुरा मार्ग चौड़ीकरण में इलेक्ट्रिक का काम करते समय करंट लगने से मौत हो गई थी । उज्जैन में सिंहस्थ के सैकड़ों जगहों पर काम चल रहे है, हजारों की संख्या में मजदूर इन कामों को पूरा करने में दिन-रात जुटे है । टाइम लाइन पूरी करने के चक्कर में संबंधित कामों के ठेकेदारों को श्रमिकों की सुरक्षा की परवाह नहीं । कोयला फाटक से निजातपुरा के बीच चल रहे सड़क चौड़ीकरण के दौरान राकेश पिता रामचंद्र सूर्यवंशी निवासी ग्राम खड़ोतिया इलेक्ट्रिक ग्राइंडर मशीन से पाइप रिपेयरिंग करते समय करंट की चपेट में आ गया था । साथी उसे चरक अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया । शुरुआती जांच में पता चला है कि श्रमिक बिना सुरक्षा उपकरणों के ही काम कर रहे हैं । परिजनों का आरोप है कि मौके पर पानी फैला था, करंट फैलने की आशंका थी । बावजूद ठेकेदार और सुपरवाइजर उससे काम करवाते रहे।
READ MORE: अडानी पावर प्लांट में फिर हादसा: ऊंचाई से गिरने से मजदूर की मौत, गुस्साए मजदूरों ने प्लांट में की तोड़फोड़, माहौल तनावपूर्ण, नहीं पहुंचा प्रशासनिक अमला
हंगामे की सूचना पर कोतवाली थाना प्रभारी डीबीएस तोमर पीएम रूम पहुंचे और परिजनों को समझाइश दी लेकिन वह एफआईआर दर्ज करवाने की मांग पर अड़े रहे । इसके बाद नारेबाजी करते हुए चक्काजाम किया । एसडीएम एलएन गर्ग के पहुंचने पर उन्होंने जाम समाप्त किया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

