नयामुद्दीन अली, अनूपपुर। देशभर में इस समय सिलेंडर को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। गैस की कमी की वजह से लोग एक दूसरे के जानी दुश्मन तक बन जा रहे हैं। इसी से जुड़ा एक मामला मध्य प्रदेश के अनूपपुर से सामने आया है जहां सिलेंडर मांगने पर छात्रावास रसोइया को गाली दी गई जिससे आहत होकर उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें: हमीदिया गोलीकांड: लल्लू रईस के नए वीडियो से सनसनी, कुख्यात बदमाश के भाई की शादी में नोट उड़ाकर किया डांस

जानकारी के अनुसार जिला पंचायत उपाध्यक्ष पार्वती राठौर ने विकलांग छात्रावास में भोज कार्यक्रम रखा था। इसके लिए रसोईया को सामग्री दी गई। रसोइया ने गैस खत्म होने की बात बताकर गैस की मांग की तो हॉस्टल अधीक्षक ने उससे गाली-गलौज शुरू कर दी। इससे आहत होकर रसोईया ने जहर खा लिया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m