शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ट्रैफिक सिपाही की पिटाई का मामला सामने आया है। बस रोकने पर ट्रैफिक सिपाही की बुरी तरह पिटाई कर दी। पिटाई का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
नंबर प्लेट पर बैनर लगा हुआ था
दरअसल मामला कोलार थाना क्षेत्र का है। रेलवे कर्मचारियों पर पिटाई का आरोप लगा है। रेलवे कर्मचारी पिकनिक मनाकर कठौतिया से लौट रहे थे, तभी कोलार रोड डीमार्ट चौराहे पर चेकिंग के दौरान ट्रैफिक सिपाही ने रेलवे कर्मचारियों के बस को रोका गया था। बस के नंबर प्लेट पर बैनर लगा हुआ था इसलिए पुलिसकर्मी ने गाड़ी रोकी थी।
शादी हाल संचालक के घर से रायफल और 99 कारतूस बरामदः आरोपी आलम अली का पुलिस ने लिया रिमांड
शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज
गाड़ी रोकने से नाराज रेलवे कर्मचारियों ने पहले गाली दी और फिर पिटाई शुरू कर दी। ट्रैफिक सिपाही (आरक्षक) की शिकायत पर 7 लोगों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पिटाई और शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज किया है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

