गर्मियों के मौसम में सब्जियों को ताजा रखना अक्सर एक बड़ी चुनौती बन जाता है. तेज गर्मी और उमस की वजह से हरी सब्जियां जल्दी मुरझाने लगती हैं या खराब हो जाती हैं. कई बार ऐसा भी होता है कि बाजार से ताजी सब्जियां लाने के एक-दो दिन बाद ही उनकी ताजगी खत्म होने लगती है. ऐसे में लोगों को बार-बार बाजार जाना पड़ता है और सब्जियों की सही तरीके से स्टोरेज न होने के कारण काफी नुकसान भी हो जाता है. दरअसल, सब्जियों को लंबे समय तक फ्रेश रखने के लिए उन्हें सही तरीके से स्टोर करना बहुत जरूरी होता है.

अगर सब्जियों को सही तापमान और सही तरीके से रखा जाए, तो उनकी ताजगी कई दिनों तक बनी रह सकती है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी खरीदी हुई सब्जियां जल्दी खराब न हों और लंबे समय तक फ्रेश बनी रहें, तो उनके स्टोरेज के सही तरीकों को जानना बेहद जरूरी है. आइए इसके बारे में जानते हैं विस्तार से.
फ्रिज का सही इस्तेमाल करें
ज्यादातर हरी सब्जियों को फ्रिज के वेजिटेबल ड्रॉअर में रखना चाहिए. यह जगह सब्जियों के लिए सही नमी और तापमान बनाए रखती है, जिससे वे जल्दी खराब नहीं होतीं.
धोकर नहीं, सुखाकर रखें
बहुत से लोग सब्जियों को खरीदते ही धोकर फ्रिज में रख देते हैं. ऐसा करने से उनमें नमी ज्यादा हो जाती है और वे जल्दी सड़ने लगती हैं. सब्जियों को बिना धोए रखें. इस्तेमाल से पहले ही धोएं.
पेपर या कपड़े में लपेटें
हरी पत्तेदार सब्जियां (जैसे पालक, धनिया, मेथी) को पेपर टॉवल या सूखे कपड़े में लपेटकर फिर किसी डिब्बे या पॉलिथीन में रखें. इससे अतिरिक्त नमी सोख ली जाती है और सब्जियां ज्यादा समय तक ताजा रहती हैं.
अलग-अलग सब्जियां अलग रखें
कुछ फल और सब्जियां एथिलीन गैस छोड़ते हैं (जैसे टमाटर, केला). यह गैस आसपास की सब्जियों को जल्दी पकाकर खराब कर सकती है. इसलिए इन्हें बाकी सब्जियों से अलग रखना बेहतर होता है.
डंठल वाली सब्जियों को पानी में रखें
धनिया, पुदीना या हरा प्याज जैसी सब्जियों को एक गिलास में थोड़ा पानी भरकर, उसमें डंठल डुबोकर रखा जा सकता है. फिर ऊपर से हल्का प्लास्टिक कवर कर दें. इससे वे ज्यादा समय तक फ्रेश रहती हैं.
जरूरत के हिसाब से खरीदें
गर्मी के मौसम में बहुत ज्यादा सब्जियां एक साथ खरीदने से वे खराब हो सकती हैं. इसलिए कोशिश करें कि 3–4 दिन के हिसाब से ही सब्जियां खरीदें.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

