अविनाश श्रीवास्तव, रोहतास। क्या कोई अपने मित्र की शादी में उसे गिफ्ट में ‘सांप’ दे सकता है? लेकिन कुछ ऐसा ही हुआ है रोहतास जिला के राजपुर में, जहां संजीत कुमार नामक एक युवक की शादी थी। ऐसे में संजीत के मित्र गौतम कुमार ने उसे एक मिठाई की डब्बा में जिंदा सांप को पैक कर उसे भेंट कर दिया।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल पर वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि दूल्हे (संजीत) का मित्र उसके पास मिठाई का पैक डब्बा लेकर उसके पास पहुंचता है और उससे डिब्बे को खोलने के लिए कहता है। इस दौरान घर में महिलाएं एंव बच्चे भी मौजूद नजर आ रहे हैं। युवक जैसे ही मिठाई का डब्बा खोलता है, उसमें जिंदा सांप देखकर वह चौंक जाता है और डिब्बे को दूर फेंक देता है।

शादी विवाह में दोस्तों को गिफ्ट के नाम पर मजाक की कई किस्से आपने सुना होगा। लेकिन जिंदा सांप को गिफ्ट करने का यह मामला आपने शायद ही पहले कहीं देखा हो? फिलहाल इलाके में ये हंसी-मजाक और चर्चा का विषय बना हुआ है।

भारी पड़ सकता है ऐसा मजाक

हालांकि वीडियो में दिख रहा सांप जहरीला है या नहीं? इसकी अभी तक पुष्टी नहीं हो पाई है। भले ही लोग इसे हंसी-मजाक में ले रहे हो, लेकिन यह एक गंभीर और चिंता करने वाली विषय है। क्योंकि जिस जगह पर यह सब किया गया, उस रूम में कई लोग मौजूद हैं। ऐसे में अगर गलती से भी सांप ने किसी को काट लिया होता, तो उसे अपनी जान तक गंवानी पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें- शर्मसार हुआ मोतिहारी: रूम दिलाने के नाम पर नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा, दूसरा फरार