शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश में पिछले कई दिनों से चल रहे LPG संकट के बीच आखिरकार राहत की खबर सामने आई है। ऑयल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई फिर से शुरू कर दी है, जिससे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बड़ी राहत मिली है।
READ MORE: MP के युवक की कनाडा में हत्या: पढ़ाई के लिए गए गुरकीरत सिंह की दर्दनाक मौत, परिवार ने इंसाफ और आर्थिक मदद की लगाई गुहार
रविवार को राजधानी भोपाल में कुल 14 हजार घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग हुई, जबकि कल ही 11 हजार सिलेंडर की सप्लाई की गई। भोपाल के साथ ही इंदौर, ग्वालियर और अन्य प्रमुख शहरों में भी स्थिति में सुधार देखा जा रहा है। राज्य सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मंत्रिमंडल की समिति लगातार स्थिति की मॉनिटरिंग कर रही है। घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देते हुए सप्लाई व्यवस्था को सुचारू बनाया जा रहा है, लेकिन अब कमर्शियल जरूरतों को भी ध्यान में रखते हुए सप्लाई बहाल की गई है।
READ MORE: पीएम मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन ने की भेंट: किसान कल्याण वर्ष की गतिविधियों से कराया अवगत, प्रधानमंत्री ने दिया आशीर्वाद
इस संकट का असर पिछले हफ्ते से होटल-रेस्टोरेंट व्यवसाय पर गहरा पड़ा था, जहां कई जगह इंडक्शन और लकड़ी के चूल्हों का सहारा लिया जा रहा था। अब सप्लाई शुरू होने से करीब 50 हजार से अधिक व्यावसायिक संस्थानों को राहत मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों ने बताया कि घरेलू सिलेंडर की डिलीवरी तेज करने के साथ ब्लैक मार्केटिंग पर सख्त नजर रखी जा रही है। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि पैनिक बुकिंग से बचें और जरूरत अनुसार ही बुकिंग करें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

