इदरीश मोहम्मद, पन्ना। कहते हैं ‘विनाशकाले विपरीत बुद्धि’, यानी जब बुरा वक्त आता है तो इंसान अपनी सोचने-समझने की शक्ति खो देता है। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां महज खेत से भैंस निकालने जैसे मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। गुस्से के एक वार ने न केवल हंसते-खेलते परिवार के मुखिया को छीन लिया, बल्कि दूसरे पक्ष के माथे पर भी उम्र भर के लिए हत्या का कलंक लगा दिया।

यह भी पढ़ें: जबलपुर में जिला अदालत के बाहर धमाका: बम की आवाज से कोर्ट परिसर में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

मामला सिमरिया थाना अंतर्गत हरदुआ चौकी क्षेत्र का है। आज सोमवार को 60 वर्षीय बुजुर्ग नोनेलाल पटेल अपने साथी के साथ भैंस चरा रहे थे। इसी दौरान जानवर पास ही मौजूद मगना अहिरवार के खेत की मेड़ की ओर चले गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गाली-गलौज से शुरू हुआ यह विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। 

यह भी पढ़ें: ‘महामंडलेश्वर तो कभी करणी सेना’… लूट के लिए इन नंबर प्लेट लिखी गाड़ियों से जाते थे बदमाश, फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर वारदात को दिया था अंजाम, 8 गिरफ्तार

इसी बीच आरोपी देवेंद्र अहिरवार ने आवेश में आकर बुजुर्ग के सिर पर लकड़ी के भारी डंडे से जोरदार प्रहार कर दिया। ​वार इतना घातक था कि बुजुर्ग नोनेलाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गांव में पसरे तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m