अनमोल मिश्रा, सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, यहां सभापुर थाने में पदस्थ एएसआई प्रभुनाथ तिवारी का हार्ट अटैक आने के बाद इलाज के दौरान निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार एएसआई प्रभुनाथ रविवार की शाम थाने पर ड्यूटी में थे। उसी दौरान उन्हें बेचैनी के साथ सीने में हल्का दर्द महसूस हुआ। वे थाने से बाइक में अपने कमरे चले गए और फिर वहां से परिजन उन्हें सतना के आयुष्मान हॉस्पिटल ले आए। जहां उन्हें भर्ती किया गया था।
READ MORE: 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार: लोकायुक्त पुलिस ने रकम के साथ रंगे हाथों दबोचा, साथी ठेकेदार भी पकड़ाया
इलाज के दौरान प्रभुनाथ का निधन हो गया। परिजनों के अनुसार इससे पूर्व भी उनका हार्ट का इलाज चल रहा था, उनके निधन की खबर मिलने पर पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। सभापुर टीआई शंखधर द्विवेदी ने एएसआई प्रभुनाथ तिवारी के निधन पर दुःख व्यक्त करते हुए बताया कि 4 माह बाद जुलाई में उनका रिटायरमेंट था। एएसआई तिवारी मूलतः रीवा जिले के कोनी गांव के रहने वाले थे। परिजन उनकी पार्थिव देह गृह ग्राम कोनी ले गए है जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

