दीपक कौरव, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश की नरसिंहपुर पुलिस ने ठगी का भंडाफोड़ किया है। ठग कोई और नहीं बल्कि एक क्रिकेटर है जिसने अपने साथ हुई जालसाजी के बाद आसान तरीके से पैसा कमाने के लिए इस रास्ते को चुन लिया। पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया है और बदमाश के पास से 83 लाख मिले हैं।
यह भी पढ़ें: ‘मोनालिसा सेफ नहीं है’, डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने जताई अनहोनी की आशंका, SC वकील नाजिया इलाही बोलीं- लव जिहाद को लेकर लड़ेंगे कानूनी लड़ाई
दरअसल, दिल्ली निवासी देवकीनन्दन कपूर उर्फ देव रोहणी के बेगमपुर थाने का रहने वाला है। जिसने लोन दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी की है। आरोपी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर है जो रणजी के लिए ट्रायल दे चुका था। उसके साथ 3 साल पहले एक धोखाधड़ी हुई थी जिसके बाद उसे यह बेहद आसान रास्ता लगा और वह क्रिकेट सिखाने के साथ लोन दिलाने के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठने लगा। दिल्ली डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन (डीडीसीए) की ओर से 16 साल से क्रिकेट खेल रहा था और बच्चों को क्रिकेट की कोचिंग भी देता था।
यह भी पढ़ें: 30 हजार रुपए की रिश्वत लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार: लोकायुक्त पुलिस ने रकम के साथ रंगे हाथों दबोचा, साथी ठेकेदार भी पकड़ाया
नरसिंहपुर एसपी ऋषिकेश मीना ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी का आईपीएल की फ्रेंचाइजी के साथ कॉन्ट्रैक्ट है और खिलाड़ियों को गेंदबाजी की प्रैक्टिस करवाता था। दिल्ली में भूतपूर्व क्रिकेटर की अकादमी में सेवाएं दे रहा था। आरोपी ने अपने साथ कुछ लोगों को भी जोड़ा है। नरसिंहपुर निवासी एक महिला को भी इस केस में आरोपी बनाया गया है जिसने इसे 5 म्यूल अकाउंट किराए पर दिए थे।
यह भी पढ़ें: ‘महामंडलेश्वर तो कभी करणी सेना’… लूट के लिए इन नंबर प्लेट लिखी गाड़ियों से जाते थे बदमाश, फिल्म स्पेशल 26 की तर्ज पर वारदात को दिया था अंजाम, 8 गिरफ्तार
एसपी ने यह भी बताया कि महिला को आरोपी हर ट्रांजेक्शन के पैसे देता था। आरोपी के पास से 10 पासबुक, 10 चेक बुक, 7 ATM समेत कई सामान बरामद किए गए हैं। कुल 15 अकाउंट जांच में सामने आए हैं जिसे वह ऑपरेट कर रहा था जिनसे 83 लाख का ट्रांजेक्शन किया गया था। नरसिंहपुर समेत आस-पास के जिलों में ऐसे कोई फ्रॉड किए, कोई संगठित गिरोह के तौर पर काम कर रहा था या अकेला, इसकी जांच की जा रही है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

