अजयारविंद नामदेव, शहडोल। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के अमलाई थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच जारी है। इस घटना ने एक बार फिर समाज को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर रिश्तों की मर्यादा इस कदर कैसे टूट रही है कि एक बेटा ही अपनी मां का कातिल बन रहा है।
READ MORE: जिला अस्पताल में जान देने की कोशिश: मरीज ने दूसरी मंजिल से लगाई छलांग, हॉस्पिटल प्रबंधन की व्यवस्था पर उठे सवाल
जानकारी के अनुसार अमलाई थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 13, राजेंद्र सिंह कॉलोनी में रहने वाले संजय कोरी ने अपनी मां कुसुम कोरी की बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि देर रात जब मां घर में सो रही थी, तभी बेटे ने मौका पाकर उसका गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले की पड़ताल में सामने आया है कि आरोपी संजय कोरी का पड़ोस में रहने वाली एक शादीशुदा महिला से अवैध संबंध था, इस बात को लेकर उसकी मां कुसुम कोरी लगातार विरोध करती थी और दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
घटना वाली रात भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में आकर बेटे ने अपनी मां की हत्या कर दी, सुबह घटना की जानकारी लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर अमलाई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे संजय कोरी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि आखिर रिश्तों की मर्यादा इतनी कमजोर कैसे हो गई है कि एक बेटा ही अपनी मां का कातिल बन बैठा। जिस मां ने नौ माह तक अपने गर्भ में रखकर बेटे को जन्म दिया, उसी बेटे ने उसकी जान लेकर मानवता को शर्मसार कर दिया।
READ MORE: शहडोल में बेलगाम खनन माफिया: दफ्तर के बाहर तक कर रहे रेकी, एक साल में 222 केस दर्ज-70 लाख से ज्यादा जुर्माना वसूला
वहीं इस मामले में अमलाई थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि बेटे के द्वारा अपनी मां की गला दबाकर हत्या करने का मामला आया था, जिस पर कार्रवाई करते हुए ,आरोपी को होटल से राउंडअप कर लिया है आगे वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है, प्रथम दृष्टया अवैध संबंधों के चलते हत्या करना प्रतीत होता है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

