कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्यप्रदेश की जेलों में अब नवाचार के तहत बड़ा प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिसके तहत अब महिला बंदियों को खुली जेल में रहने का मौका मिलेगा। अभी तक नियमों के तहत यह व्यवस्था महिला बंदियों के लिए नहीं थी। ग्वालियर सेंट्रल जेल में सुधारात्मक सेवाओं के तहत शांति संदेश कार्यक्रम के आयोजन के दौरान जेल महानिदेशक डॉ वरुण कपूर ने इसकी जानकारी दी है। इस मौके पर नाभा द्वाराचार्य पीठाधीश्वर स्वामी सुतीक्ष्णदास देवाचार्य महाराज भी मौजूद रहे।कार्यक्रम के जरिये बन्दियों को आध्यात्म से जोड़ने का प्रयास किया गया। स्वामी सुतीक्ष्णदास महाराज ने कहा कि घृणा अपराध से होनी चाहिए अपराधी से नहीं होनी चाहिए।

नियम जल्द लागू होगा

मध्यप्रदेश के जेल महानिदेशक डॉ वरुण कपूर ने बताया है कि प्रदेश में सबसे बड़ा नवाचार महिला बंदियों के लिये होने वाला है। जिसके तहत महिला बंदियों को खुली जेल में रहने का मौका मिलेगा। जेल डीजी ने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव हमारे विभाग के मंत्री भी है, उनकी भी यही सोच है। महिला बन्दियों को अभी तक नियम के चलते खुली जेल में रहना प्रतिबंध था, लेकिन अब यह प्रस्ताव हमने प्रस्तावित किया है, वह जल्दी लागू होगा।

ग्वालियर सेंट्रल जेल में इलेक्ट्रिक फेंसिंग

महिला बंदियों को 10% कुटिया का भी अवसर मिलेगा, खुली जेल में रहने का अवसर मिलेगा। प्रदेश की जेलों में 18 करोड़ की योजना हमने स्वीकृत कराई है। ग्वालियर सेंट्रल जेल में इलेक्ट्रिक फेंसिंग है, लेकिन बहुत सारी जेलों में नहीं थी, प्रदेश की सिर्फ 15 जेलों में ही इलेक्ट्रिक फेंसिंग थी, लेकिन अब सभी जेलों में इलेक्ट्रिक फेंसिंग लगाई जाएगी ताकि सुरक्षा बढ़ेगी। ऐसे करके हम बहुत सारे प्रयास कर रहे हैं ताकि जेलों की व्यवस्था और प्रबंधन सुधारने के साथ सुधारात्मक गतिविधियां भी मजबूत हो।

ग्वालियर सेंट्रल जेल

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m