अमित पवार, बैतूल। मध्य प्रदेश केबैतूल जिले के मुलताई ब्लॉक के सोंडिया गांव में आज अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते करीब 10 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इस हादसे में किसानों को भारी नुकसान हुआ है, जिसका प्रारंभिक अनुमान 2 लाख रुपये से अधिक बताया जा रहा है।
READ MORE: अतिथि शिक्षकों के कल्याण के लिए चारों संगठन एक साथ आए: मांगों पर सरकार ने सहमति नहीं जताई तो भोपाल में बड़ा आंदोलन
तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और आसपास के खेतों को भी अपनी चपेट में ले लिया। प्रभावित खेत गांव के दीनू और धीरू के बताए जा रहे हैं। खेतों में काम कर रहे किसानों और ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की,लेकिन आग की तीव्रता के सामने वे नाकाम रहे।
READ MORE: दिनदहाड़े युवती की हत्या से फैली सनसनी: सरेराह युवक ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
सूचना मिलते ही मुलताई नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची। दमकलकर्मी ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन आग पूरी तरह नियंत्रित नहीं हो सकी थी। इस आगजनी में किसानों की मेहनत से तैयार फसल पूरी तरह नष्ट हो गई, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं ग्रामीणों ने प्रभावित किसानों को मुआवजा देने की मांग की है।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

