अमित पवार, बैतूल। मध्यप्रदेश के शाहपुर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां शादी समारोह में हुए विवाद के बाद एक युवक ने खुद को आग लगा ली। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई और गुस्साए परिजनों ने थाने का घेराव कर दिया। मामला शाहपुर थाना क्षेत्र के जामपानी गांव का है। 

READ MORE: एक नहीं दो नहीं, तीन शादियां! पति पर धोखे, मारपीट और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप, एसपी कार्यालय में हंगामा, पीड़िता ने बयां किया दर्द 

जानकारी के मुताबिक सोहागपुर ढाना निवासी 22 वर्षीय देवेश वर्मा शादी समारोह में शामिल होने यहां पहुंचा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद युवक घर लौटा और गुस्से में आकर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा ली। गंभीर हालत में परिजन उसे जिला अस्पताल बैतूल लेकर पहुंचे,जहां से हालत नाजुक होने पर भोपाल रेफर किया गया। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

READ MORE: दिनदहाड़े युवती की हत्या से फैली सनसनी: सरेराह युवक ने चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार   

घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए शाहपुर थाने का घेराव कर दिया है। परिजन दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं। फिलहाल पुलिस मामले को शांत कराने में जुटी हुई है। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m