शिखिल ब्यौहार, भोपाल। MP Cabinet Decision: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रालय में मंत्रिपरिषद की बैठक हुई। कैबिनेट मीटिंग में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी। एमएसएमई मंत्री चेतन कश्यप ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी।
बदनावर से टिमरनी फोरलेन को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे की स्वीकृति
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश को बड़ी सौगात दी है जिसके बारे में कैबिनेट बैठक में चर्चा हुई। इस दौरान कहा गया कि केंद्र ने बदनावर से टिमरनी फोरलेन को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे 8 लेन में सड़क जोड़ने की स्वीकृति दी है। इसकी लागत 3 हजार 839 करोड़ की लागत आएगी। सिंहस्थ के दौरान ये बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
गेहूं उपार्जन में 40 रुपए का बोनस
जल महोत्सव को लेकर केंद्र से एमओयू हुआ है। 8 से 22 मार्च तक गांव-गांव में ये मनाया जाएगा और लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा। 19 मार्च से जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जाएगा। गेहूं उपार्जन में 40 रुपए का बोनस देने का निर्णय लिया गया है। अब गेहूं 2625 पर रुपए उपार्जन किया जाएगा।
945 करोड़ में बनेगा एलिवेट फोर लेन
उज्जैन के चिमनगंज से इंदौर रोड एलिवेट फोर लेन बनाया जाएगा। साढ़े पांच किलोमीटर की ये सड़क होगी जिसकी लागत 945 करोड़ आएगी। रीवा जिले पनवार सिंचाई परियोजना में 75230 हेक्टेयर भूमि सिंचाई होगी जिसमें 228 करोड़ का खर्च आएगा। इस प्रयोजन से 92 प्रतिशत सिंचाई भूमि जिले की हो जाएगी।
युद्ध के चलते तीनों ऑयल कंपनियों से चर्चा
लोक निर्माण विभाग की कई योजनाओं की निरंतरता की मंजूरी दी गई है। ईरान के युद्ध के चलते सरकार ने तीनों ऑयल कंपनियों से चर्चा की है। कलेक्टर को भी दिशा निर्देश दिए हैं। जिससे प्रदेश में गैस पर्याप्त रहे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

