सुरेश पांडेय, सिंगरौली। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में बहू से झगडे़ के बाद एक सास ने अनोखे तरीके से विरोध जताया। महिला लोटते हुए कलेक्ट्रेट पहुंच गई जहां उसने जमकर बवाल मचाया। काफी हंगामे के बाद जब अधिकारी पहुंचे तो उन्होंने महिला को समझाइश देकर शांत कराया। 

मुनगा खरीदी करने गए व्यापारी पर हमला: पिकअप से आए आरोपियों ने की मारपीट और लूट, CCTV में कैद वारदात का वीडियो वायरल, 10 से अधिक पर मामला दर्ज

बताया जा रहा है कि महिला के बेटे ने किसी महिला से शादी कर ली है और उसे लेकर घर आ गया है। उसके नाम पर दो से तीन फोर व्हीलर जिसे अब लड़का बेचना चाहता है। मां चाहती है कि छोटे बेटे को भी उसमें हिस्सा मिले लेकिन बड़ा बेटा देने से इनकार कर रहा है। 

एक नहीं दो नहीं, तीन शादियां! पति पर धोखे, मारपीट और अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी का आरोप, एसपी कार्यालय में हंगामा, पीड़िता ने बयां किया दर्द 

इसी शिकायत को लेकर वह कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंची और जमकर बवाल किया। महिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के गेट पर लोटपोट कर रोने लगी। इसके बाद मौके पर पहुंची तहसीलदार ने उसे काफी देर तक समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब कहीं जाकर महिला शांत हुई।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m