MP Morning News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बुधवार को कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सीएम सुबह 10:30 बजे गुड़ी पड़वा भेंट कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह प्रोग्राम सीएम हाउस के समत्व भवन में होगा। इसके बाद 11:25 बजे होमगार्ड्स कैंप कार्यालय जहांगीराबाद पहुंचेंगे। यहां सिविल डिफेंस वर्कशॉप में शामिल होंगे। 12:35 बजे भोपाल से हरदा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1:20 बजे हरदा में राज्य स्तरीय किसान सम्मेलन एवं कस्टम हायरिंग केंद्र प्रदर्शनी, जागरूकता अभियान में शामिल होंगे। 3:50 बजे भोपाल वापस लौटेंगे। मुख्यमंत्री राजधानी में रात 9 बजे अटल पथ – अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में शामिल होंगे।
कवि सम्मेलन
राजधानी भोपाल में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा की संस्था ‘कर्मश्री’ की ओर से भव्य अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सीएम डॉ मोहन इसका शुभारंभ करेंगे। यह आयोजन अटल पथ, तात्या टोपे स्टेडियम मार्ग, टीटी नगर में होगा। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध कवि डॉ. कुमार विश्वास, हास्य कवि दिनेश बावरा, पैरोडीकार कवि सुदीप भोला, कवि अजय अंजाम, कवि कुशल कुशलेंद्र, कवियत्री सान्या राय शामिल होंगी। कवि सम्मेलन में 50 हजार से ज्यादा श्रोता शामिल होंगे।
दिल्ली में एमपी कांग्रेस की बैठक
दिल्ली में मध्य प्रदेश कांग्रेस की आज भी अहम बैठक होगी। जिसमें मध्य प्रदेश कांग्रेस के साथ सह प्रभारियों को बुलाया गया हैं। इस मीटिंग में प्रदेश प्राभारी हरीश चौधरी, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार शामिल होंगे। बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर रणनीति बनेगी। पार्टी को जमीन पर मजबूत करने के प्लान पर चर्चा होगी।
एमपी में रोज 41 मौत, सड़क हादसों पर हाईकोर्ट सख्त
मध्य प्रदेश में हर दिन लगभग 41 लोगों की सड़क दुर्घटनाओं में मौत हो रही है। इन हादसों का कारण वाहन चालकों के साथ खराब सड़क, इंजीनियरिंग, गड्ढे, अवैध अतिक्रमण और बिना उचित प्रशिक्षण के जारी ड्राइविंग लाइसेंस है। दरअसल, जबलपुर निवासी आशीष शिवहरे ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है। जिस पर मंगलवार को सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सड़क हादसों के मामलों को गंभीरता से लिया। जस्टिस संजीव सचदेवा और जस्टिस विनय सराफ की डिवीजन बेंच ने 9 विभागों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
दाऊदी बोहरा समाज कल 19 मार्च को मनाएंगे ईद उल फित्र
दाऊदी बोहरा समाज 19 मार्च (गुरुवार) को ईद उल फित्र मनांगे। ईद की नमाज के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

